विजय झा बनें कर्मचारी संघ के नए प्रदेश अध्यक्ष, अजय तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, वीडियोकांफ्रेंसिग के जरिये हुआ संघ के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव

Update: 2020-08-02 14:47 GMT

रायपुर, 2 अगस्त 2020। विजय झा आज छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शसकीय कर्मचारी संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अजय तिवारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।
राजधानी के ओसीएम चैक के डेटा सेंटर में आज कर्मचारी संघ का वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव हुआ। संघ के प्रदेशाध्यक्ष पीआर यादव ने इसकी अध्यक्षता की। बताते हैं, वीडियोकांफ्रेंसिंग में सभी को दो-दो मिनट में अपनी बात रखने का मौका दिया गया। पीआर यादव ने बताया कि इस निर्णय का आगामी महासमिति की बैठक में अनुमोदन कराया जावेगा।
विजय झा अध्यक्ष के अलावे अजय तिवारी कार्यकारी प्रांताध्यक्ष, उमेश मुदलियार संभागीय अध्यक्ष, रविराज पिल्ले प्रांतीय कोषाध्यक्ष, संजय शर्मा संभागीय अध्यक्ष एवं अमर मुदलियार प्रांतीय सचिव निर्वाचित घोषित किए गए। इस बैठक में निर्वतमान अध्यक्ष पीआर यादव का अभिनंदन किया गया।

अवधेश शुक्ला जिला अध्यक्ष जिला मुंगेली एवं बिंदु भास्कर , प्रभाकांत शर्मा, प्रभात तिवारी विजय झा और अजय तिवारी समेत संघ की नई कार्यकारिणी को बधाई दी है।

Tags:    

Similar News