VIDEO: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को योग करते देखिये…..बोले- हम भूलते जा रहे थे योग को, कोरोना काल में इसका महत्व लोगों को समझ में आया

Update: 2021-06-20 21:11 GMT

रायपुर 21 जून 2021। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी योग कर लोगों को जीवन में योग अपनाने का संदेश दिया। कोरोना की वजह से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल योग कर लोगों को स्वस्थ्य रहने के संदेश दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अलग-अलग मुद्राओं में योग भी किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नियमित योग करते हैं। कई बार सुबह व्यस्तता के बावजूद वो कुछ कुछ वक्त योग में जरूर देते है।

आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर उन्होंने कहा कि योग प्राचीन काल से स्वस्थ्य रहने की विधा बताती रही है। कोरोना काल में योग ने फिर से अपनी महत्ता साबित की है। भले ही व्यस्तता भरी जिंदगी में हम सब योग को भूल रहे थे, लेकिन अब फिर से हमें योग को अपनाना होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा योग सदा निरोग रहने का मार्ग बनाता है, इसीलिए योग को हमें जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए।

&nbsp

Tags:    

Similar News