VIDEO: सहज सरल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आत्मीयता ने छोड़ी स्थाई छाप.. ग्रामीणों से संवाद के दौरान निकली मुनगा की बात.. बोले – “मतलब मुर्ग़ा सस्ता है .. मुनगा से”

Update: 2021-01-05 09:24 GMT

जांजगीर,5 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सहज सरल अंदाज ने जांजगीर के ओरई कलई में ग्रामीणों के मन को मोह लिया। ओरई कलई में गौठान पहुँचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौपाल लगाई। जिसमें उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और मंत्री टी एस सिंहदेव मौजुद थे।
पूरे गौठान स्थल को घूमने के दौरान CM भूपेश बघेल ने संवाद और अभिवादन के लिए आतुर ग्रामीणों को ज़रा भी निराश नही किया। गौठान भ्रमण के दौरान जहाँ तक संभव हुआ वे मौजूद लोगों से संवाद करते रहे।
गौठान भ्रमण के ठीक बाद वे गौठान के ही भीतर चौपाल लगा गए। उनसे संवाद के लिए स्वयं सहायता समुह की महिलाएँ, और ग्रामीण मौजुद थे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ठेठ छत्तीसगढ़ी शैली में ग्रामीणों से रुबरू हुए।
क़रीबन डेढ़ घंटे के इस वक़्त में शायद ही कोई दूसरा मिनट ऐसा गुजरा हो जबकि ग्रामीणों और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समेकित ठहाके ना गुंजे हो।
संवाद के दौरान एक ऐसा क्षण भी आया जबकि CM भूपेश बघेल के मुँह से बरबस निकला –
“ ए .. त.. मतलब मुर्गा सस्ता है मुनगा से”
और इसके ठीक बाद ज़बरदस्त ठहाके गुंज गए.. देखिए यह दिलचस्प वाक़या –

Full View

Tags:    

Similar News