VIDEO : छात्रों की परीक्षा में लेट लतीफ़ी पर भड़के मंत्री सिंहदेव… बैठक में बोले “परीक्षाएं क्यों नहीं हो रही हैं.. कोर्ट ने कोई स्टे नहीं दिया है.. मुझे कुछ नहीं सुनना..”
रायपुर,21 जून 2021। नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों की परीक्षा ना होने के मसले पर आख़िरकार मंत्री टी एस सिंहदेव का ग़ुस्सा भड़क गया। विभागीय बैठक में मंत्री सिंहदेव ने दो टूक बात कही
“मुझे कुछ नही सूनना.. परीक्षाएँ हो क्यों नहीं रही है.. आप नहीं कर सकते तो बोलिए नहीं कर सकते.. हाईकोर्ट ने कोई स्टे नहीं दिया.. दिया है तो बताईए कागज.. एक्जाम होना ही चाहिए”
विदित हो कि मेडिकल छात्रों की लगातार माँग रही है कि नियत समय पर उनकी परीक्षा ना होने से सत्र में वे पिछड़ रहे हैं। मंत्री सिंहदेव ने इसे लेकर पहले भी निर्देश दिए थे कि जो भी गतिरोध है उसे दूर करे और परीक्षाओं को आयोजित करें।
बैठक में मंत्री सिंहदेव ने कहा
“परीक्षा ऑनलाइन हो ऑफ़लाइन हो होना चाहिए..इम्तिहान पूरे ख़त्म करने में दो साल पूरे क्यों लगने चाहिए..ये निर्णय लेने की क्षमता तक नहीं है क्या.. दो साल से बच्चे घूम रहे हैं.. चार बार मेरे पास आ चुके..”
सख़्त लहजे में मंत्री सिंहदेव ने कहा-
“बच्चों को बताने के लिए हमारे पास कुछ है नही.. तो क्यों बैठे हैं हम लोग यहाँ पर.. एक्जाम कराईए”