VIDEO : मासूम टिकेश्वर की सुरीली आवाज ने मुख्यमंत्री को भी बनाया कायल….. राजगीत “अरपा पैरी के धार” गाकर सोशल मीडिया पर बना स्टार… मुख्यमंत्री ने भी ट्वीट किया मासूम बच्चे का वीडियो… आप भी जरूर देखिये

Update: 2020-02-05 12:28 GMT

रायपुर 5 फरवरी 2020। छत्तीसगढ़ का राजगीत ” अरपा पैरी के धार” गा रहा मासूम टिकेश्वर सोशल मीडिया पर स्टार बन गया है। दिव्यांग टिकेश्वर का गाते हुए वीडियो खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल और फेसबुक पर शेयर किया है। ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

Full View

मुख्यमंत्री ने लिखा है- अति सुंदर! कबीरधाम जिले के सिघनपुरी में संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित आवसीय विद्यालय के छात्र टिकेश्वर वैष्णव का वीडियो प्राप्त हुआ। इस बच्चे ने राजकीय गीत ” अरपा पैरी के धार” को गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं उसके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। आप सब भी देखें..

ये वीडियो कुछ दिन पहले बनाया गया था, जब प्रभारी सचिव आर प्रसन्ना आवासीय शासकीय विद्यालय में पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान जब टिकेश्वर ने उन्हें अपनी सुरीली आवाज में राजकीय गीत गाकर सुनाया। शरमाते और सकुचाते हुए भी जिस सुरीले अंदाज में बच्चे ने गाना गाया, उसने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। अब खुद मुख्यमंत्री भी उसके कायल हो गये हैं।

Similar News