VIDEO: डॉ गंभीर सिंह की दलील-“मरवाही मेरा घर.. हर गाँव से रिश्ता हैं..मुझे बाहरी कहने वाले खुद बाहरी हैं.. “

Update: 2020-10-20 09:27 GMT

मरवाही,20 अक्टूबर 2020। मरवाही उप चुनाव में बतौर भाजपा प्रत्याशी अपना भाग्य तलाश रहे डॉ गंभीर सिंह मौन ख़ामोश मतदाताओं के बीच पहुँच कर वोट माँग रहे हैं। मतदाताओं से मिलते हुए गंभीर सिंह उन स्वास्थ्य कैंपों की याद दिलाते हैं जो कि वे लगातार लगाते रहे हैं। मरवाही इलाक़े के ही रहने वाले गंभीर सिंह के मरवाही के कई गाँव में रिश्तेदारों की अच्छी खासी तादाद है। हालाँकि सियासत में जैसे भीड़ वोट का पैमाना नहीं होती वैसे ही रिश्तेदार वोट दे ही दें यह जरुरी नहीं होता।
डॉ गंभीर सिंह 2013 और 2018 में तब भी चर्चाओं में थे जबकि उन्होंने भाजपा के लिए टिकट की मज़बूत दावेदारी की थी। अंततः उनका भाग्य जगा इस उप चुनाव में।
डॉ गंभीर सिंह से बातचीत की हमारे वरिष्ठ सहयोगी याज्ञवल्क्य ने –

Full View

 

Tags:    

Similar News