Barabanki News : जिसके साथ फेरे लिए, विदाई के वक्त जब सामने आया दूल्हे का असली चेहरा, तो उड़े दुल्हन के होश, जानें ऐसा क्या हुआ

Barabanki News : शादी की सारी रस्में पूरी हो गईं, फेरे भी हो गए, लेकिन विदाई के वक्त एक ऐसी हकीकत सामने आई कि दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिस दूल्हे के साथ जीवन भर का साथ निभाना था, वह असल में एक किन्नर निकला. नेग मांगने पहुंची किन्नरों की टोली ने दूल्हे को पहचान लिया, जिसके बाद खुशियों वाला घर अखाड़े में बदल गया.

Update: 2026-02-16 10:07 GMT

Barabanki News : जिसके साथ फेरे लिए, विदाई के वक्त जब सामने आया दूल्हे का असली चेहरा, तो उड़े दुल्हन के होश, जानें ऐसा क्या हुआ

Barabanki Transgender Groom Case : बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक ऐसी हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की सारी रस्में पूरी हो गईं. दूल्हे ने दुल्हन की मांग भरी, सात फेरे लिए और जयमाला भी हुई. लेकिन जैसे ही दुल्हन की विदाई का वक्त आया, दूल्हे की असलियत ने सबके होश उड़ा दिए. दरअसल, जिस शख्स को दूल्हा बनाकर लाया गया था, वह असल में एक ट्रांसजेंडर था.

किन्नरों की टोली ने खोली पोल

यह पूरा राज तब खुला जब इलाके के किन्नरों की एक टोली शादी में नेग मांगने पहुंची. दूल्हे को देखते ही किन्नर चौंक गए और उन्होंने बताया कि यह दूल्हा कुछ महीने पहले उनके के साथ घूमकर लोगों से पैसे मांगता था. जैसे ही यह खबर फैली, बारातियों के पसीने छूट गए और वो धीरे-धीरे वहां से खिसकने लगे. दुल्हन के घरवालों को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने दूल्हे से पूछताछ की.

मामला दबाने के लिए दी 23 हजार की रिश्वत

अपनी पोल खुलती देख दूल्हे ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की उसने चुपके से किन्नरों की टोली को 23 हजार रुपये देकर मुंह बंद रखने की बात करनी चाही. लेकिन यह देख लड़की वालों का माथा घूम गया. जब घरवालों ने दूल्हे की जांच करने की बात कही, तो वह वहां से भागने लगा. इसके बाद लड़की वालों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया.

बगैर दुल्हन के लौटी बारात

मौके पर भारी हंगामा शुरू हो गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही किन्नर समुदाय के लोग उस बहरूपिये दूल्हे को अपने साथ ले गए. बाद में पुलिस की मौजूदगी में घंटों तक पंचायत चली. दोनों पक्षों के बीच शादी के खर्च और लेन-देन को लेकर समझौता हुआ. किसी भी पक्ष ने पुलिस में लिखित शिकायत नहीं दी, जिसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई.

ऐसा ही एक मामला जबलपुर से भी आया था 

बाराबंकी जैसा ही एक और मामला जबलपुर से भी सामने आया था, जहां शादी के बाद दूल्हे के किन्नर होने के आरोप ने पूरे शहर में बवाल मचा दिया था. रामपुर के रहने वाले अभिषेक तिवारी पर उसकी पत्नी ने यह गंभीर आरोप लगाया कि वह मर्द नहीं है. सुहागरात के वक्त जब हकीकत सामने आई, तो दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई. दूल्हे ने भी चुप्पी तोड़ी और इसे पैसा ऐंठने की एक बड़ी साजिश बताया था.

अभिषेक का कहना था कि वह मर्द है या किन्नर, यह तो मेडिकल टेस्ट से साफ हो जाएगा, लेकिन जिस तरह के घिनौने आरोप उसके परिवार पर लगाए गए हैं, वह केवल उन्हें बदनाम करने के लिए रचे गए हैं. उसने पुलिस से शिकायत करते हुए दुल्हन का ही मानसिक टेस्ट कराने की मांग कर दी थी. दूल्हे के परिवार का दावा था कि उन्होंने शादी में कोई दहेज नहीं लिया, बल्कि शादी का सारा खर्च खुद उठाया था.

वहीं दूसरी तरफ, दुल्हन साधना अपने आरोपों पर अडिग थी. उसका कहना था कि उसके परिवार ने 20 लाख रुपये का कर्ज लेकर यह शादी की थी, लेकिन सुहागरात में जो सच पता चला उसने उसकी पूरी जिंदगी तबाह कर दी. दुल्हन का आरोप था कि विरोध करने पर उसे बंधक बनाकर डराया-धमकाया गया.

Tags:    

Similar News