UP Me Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर: 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

UP Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून (UP Monsoon) पूरे जोर पर है। उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए 26 जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी (Rain Alert) जारी किया है। साथ ही 49 जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं भारी बारिश को देखते हुए कुछ जिलों के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।

Update: 2025-07-17 05:10 GMT

कई जिलों में स्कूल बंद 

मौसम विभाग (IMD) की माने तो बुधवार को वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ सहित 64 जिलों में औसतन 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इनमें वाराणसी में सबसे ज्यादा 31.6 मिमी बारिश हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में 1 जून 2025 से 16 जुलाई 2025 के बीच 237.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 4 प्रतिशत ज्यादा है। इस बीच भारी बारिश को देखते हुए मिर्जापुर, सोनभद्र, और जौनपुर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रयागराज के कई इलाकों में भी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग (IMD) की माने तो पिछले 24 घंटे में पांच जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वाराणसी में 31.6 मिमी, सोनभद्र में 25.1 मिमी, संभल में 24.7 मिमी, मेरठ में 24.2 मिमी और सुल्तानपुर में 23.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 

गंगा-यमुना और सरयू नदियां उफान पर

लगातार बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियां गंगा, यमुमा और सरयू उफान पर हैं। वाराणसी में गंगा नदी की रफ्तार 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की दर से बढ़ रही है और जलस्तर 68.90 मीटर तक पहुंच गया है। गंगा खतरे के निशान से केवल 1.56 मीटर मीटर नीचे है। शहर के सभी 84 घाट जलमग्न हो चुकी है और 1 हजार से ज्यादा मंदिर डूब चुके हैं।

प्रयागराज में हालात गंभीर

प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है। 15 से अधिक मोहल्लों में पानी भर गया है और करीब 5 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। यहां का प्रमिख श्मशान घाट दारागंडज पूरी तरह से डूब गया है। बुधवार को 13 शवों का अंतिम संस्कार सड़क पर करना पड़ा। 

प्रशासन अलर्ट मोड पर

राज्य सरकार और जिला प्रशासन लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं। एनडीआरएफ और राहत टीमों को तैनात किया गया है। लोगों को जलभराव और नदियों के किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Tags:    

Similar News