बुर्के में दिखी मर्दाना चाल वाली महिला! फिर पर्दा उठाते ही हुआ चमत्कार; लोगों ने कहा- वाह क्या सीन है..देखें वायरल वीडियो

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक महिला बुर्का पहने हुए है। जो अपनी ख़ास मर्दानी चाल चलते कही जाते हुए दिखाई दे रही है।

Update: 2025-09-23 14:07 GMT

NPG FILE PHOTO

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के चोरखरी चौराहे पर बीते सोमवार की शाम एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक बुर्का पहने शख्स को देखकर लोग पहले तो उसे लड़की समझ बैठे, लेकिन उसकी चाल-ढाल और हरकतें कुछ अलग थीं। शक होने पर कुछ युवकों ने पास जाकर सवाल-जवाब किए, तो बुर्काधारी हड़बड़ा गया।

नकाब हटते ही खुला राज

जैसे ही लोगों ने बुर्का हटवाया, सब दंग रह गए। अंदर से एक युवक निकला, जिसने अपना नाम सुहेल बताया। पूछताछ में उसने बताया कि, वह एक हिंदू लड़की से मिलने आया था, जो उसके साथ पढ़ाई करती है। पहचान छिपाने के लिए उसने बुर्का पहनने का ये तरीका अपनाया था।

भीड़ का गुस्सा और पुलिस की एंट्री

जैसे ही यह बात सामने आई कि, युवक मुस्लिम है और हिंदू लड़की से मिलने आया है, मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीणों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए ‘लव जिहाद’ से जोड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रणजीत सिंह भदौरिया पुलिस बल के साथ पहुंचे और युवक को कस्टडी में लेकर थाने ले गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि, जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, मिनटों में वायरल हो गया। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लोग इसे शेयर करने लगे। कमेंट्स में किसी ने इसे साजिश बताया तो किसी ने जांच की मांग की।

गांव में चर्चा का माहौल

चोरखरी और आसपास के गांवों में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। चाय की दुकानों पर लोग बहस कर रहे हैं। युवाओं में नाराजगी दिख रही है, वहीं बुजुर्गों ने संयम बरतने और पुलिस जांच पर भरोसा रखने की सलाह दी। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “अगर युवक समय पर पकड़ में न आता, तो क्या होता, कहना मुश्किल है।”

लड़की पक्ष की चुप्पी

फिलहाल लड़की और उसके परिवार की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यही वजह है कि, पुलिस अभी सिर्फ पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अगर लड़की पक्ष से औपचारिक शिकायत मिलती है, तो युवक पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो सकता है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि, सुहेल और लड़की के बीच जान-पहचान कितनी पुरानी है।

देखें वायरल वीडियो


Tags:    

Similar News