राजधानी में अफीम और डोडा बेचते दो महिलाएं पकड़ाई, लाखों का मादक पदार्थ जब्त….पुलिस जांच में जुटी

Update: 2020-10-27 01:19 GMT

रायपुर 27 अक्टूबर 2020। राजधानी में नशे के कारोबार से जुड़ी महिलाओं का कनेक्शन भी अब खुलकर सामने आ रहा है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते आज सुबह डोडा और अफिम के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गयी महिलाओं के पास से पुलिस ने 40 किलों डोंडा और 15 किलों से ज्यादा अफीम भी जब्त किया है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दरअसलस राजधानी पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिये लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच राजधानी पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेन्द्र नगर के काशीराम नगर निवासी दो महिला डोडा और अफीम की खरीद ब्रिकी कर रही है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद आज सुबह राजेन्द्र नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये काशीराम नगर निवासी शोभा सावलानी (36 वर्ष) और किरण चंदानी (42 वर्ष) को पकड़ा गया। दोनों महिलाओं के पास से पुलिस ने तीन बोरियों में लाखों का डोडा और अफिम जब्त किया है।

पूछताछ में दोनो महिला ने नशीला पदार्थ बेचने की बात कबूल कर ली है। महिलाओं ने पुलिस को बताया है कि, वो दोनों डोडा और अफीम की डिलिवरी के लिये ग्राहक के पास जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फिलहाल दोनों महिलाओं को पुलिस गिरफ्तार कर उनसे जब्त नशीला पदार्थ के बारे में जानकारी जुटा रही है। आगे इस मामले में और भी गिरफ्तारी पुलिस कर सकती है।

Tags:    

Similar News