एसईसीएल से सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को विदाई दी गयी

Update: 2021-08-03 10:25 GMT

कोरबा 3 अगस्त 2021. 31 जुलाई को एसईसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के सम्मान में दिनांक 2 जुलाई को सम्मान समारोह आयोजित की गई। समारोह में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ए.पी. पण्डा, मुख्य सतर्कता अधिकारी बीपी शर्मा, निदेशक तकनीकी (संचालन) एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त/कार्मिक) एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एस.के. पाल, महाप्रबंधक (कार्मिक/प्रशासन) ए.के. सक्सेना की मौजूदगी में के राजीव महाप्रबंधक (सतर्कता), एके पाढ़ी तक.सचिव, निदेशक (कार्मिक)/महाप्रबंधक (का./कल्याण), अरूण कुमार महाप्रबंधक (वित्त), एस.पी सिंह वरीय प्रबंधक, अरविन्द देहनकर अधीनस्थ अभियंता, पीजुश कांति बंदोपाध्याय अधीनस्थ अभियंता, मिलाप सिंह राज सहायक फोरमेन, बीरबल सिंह सीनियर क्लर्क, एन. पुष्पन वाहन चालक को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

Tags:    

Similar News