टीवी अभिनेत्री के पति का हुआ निधन, बॉलीवुड एक्टर अमजद खान के भाई थे….बॉलीवुड ने जताया शोक
मुंबई 17 मार्च 2020। टीवी अभिनेत्री कृतिका देसाई खान के पति इम्तियाज खान का मुंबई में निधन हो गया है। कृतिका के पति इम्तियाज एक्टर और डायरेक्टर थे। इसके अलावा उनकी एक और पहचान भी थी। वह बॉलीवुड एक्टर अमजद खान के भाई थे। इम्तियाज अपने पीछे अपनी पत्नी कृतिका और बेटी आयशा को छोड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक इम्तियाज खान का निधन 15 मार्च को हुआ। बॉलीवुड सितारे इम्तियाज अली के निधन पर शोक जता रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
अंजू महेंद्रू से लेकर जावेद जाफरी जैसे बड़े स्टार्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है। इम्तियाज के साथ फिल्म गैंग में काम करने वाले जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘अनुभवी कलाकार इम्तियाज खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। मैंने उनके साथ फिल्म ‘गैंग’ में काम किया था। वह बहुत ही अच्छे कलाकार और एक अच्छे आदमी थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’
Veteran actor #ImtiazKhan passes on.
Worked with him in #Gang. Superb actor and wonderful human being.#RIP bhai pic.twitter.com/CPSGxD3IDH— Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi) March 16, 2020
इम्तियाज खान की उम्र 77 साल थी। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। इम्तियाज अमजद खान के भाई हैं और उनका इंडस्ट्री से पुराना कनेक्शन रहा है। उन्होंने यादों की बारात जैसी फिल्मों में काम किया था हालांकि अपने भाई की तरह उन्हें कामयाबी कभी हासिल नहीं हुई।
कृतिका देसाई टीवी की एक बेहतरीन कलाकार हैं, जिन्हें शक्ति- अस्तित्व के एहसास की, उतरन, कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन जैसे कई बेहतरीन शो में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया है। कई दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक यहां तक कि फिल्मों का विश्लेषण करने वाले समीक्षक भी इम्तियाज खान को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।