टीवी एक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का निधन, एक्ट्रेस वस्क्यूलिटिस बीमारी से थीं पीड़ित…

Update: 2020-08-26 10:55 GMT

मुम्बई 26 अगस्त 2020. टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है. पिछले दिनों अभिनेता समीर शर्मा की आत्‍महत्‍या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था. अब अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव (Sangeeta Srivastava Passes Away) का भी निधन हो गया है. वह वरुण शोभती और शनाया ईरानी स्‍टारर सीरीयल ‘इस प्‍यार को क्‍या नाम दूं’ में नजर आ रही थीं. इस शो के अलावा वह ‘थपकी प्यार की’ और ‘भंवर’ जैसे टीवी सीरियलों में काम किया था.

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, कई पॉपुलर टीवी शोज में अहम भूमिका निभाने वालीं संगीता श्रीवास्तव का 25 अगस्त की सुबह निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, संगीता श्रीवास्तव वस्क्यूलिटिस (vasculitis) नाम की बीमारी से पीड़ित थीं. वह पिछले काफी समय से बीमार थीं. उन्‍होंने कोकिलाबेन अस्‍पताल में अंतिम सांस ली.

Tags:    

Similar News