मुंबई 6 अगस्त 2021. टाइगर जब एक्शन सीन करते है तो फैंस उन्हें बिना पलक झपकाए स्क्रीन को सिर्फ देखते रहते है. अब एक्टर गायिकी में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. टाइगर स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से भरा गाना वंदे मातरम लेकर आ रहे है, जिसे उन्होंने आवाज दी है.
टाइगर श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने गाने के बारे में बताते हुए वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में टाइगर की आवाज में वंदे मातरम गाना सुनाई दे रहा है, जो काफी अच्छा लग रहा है. गाने के बारे में बताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, यह पहली बार है, जब मैंने इस तरह का गाना गाने का प्रयास किया है. आगे पोस्ट में टाइगर लिखते है, अपना पहला सिंगल वंदे मातरम आपके साथ शेयर करके उत्साहित होने के साथ नर्वस भी हूं. वंदे मातरम सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि इमोशन है जिसके जरिए भारत की स्वतंत्रता को सेलिब्रेट किया गया है. आप सभी के साथ ये स्पेशल सॉन्ग शेयर करके एक्साइटेड हूं. 10 अगस्त को गाना रिलीज होगा.
वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर रहे है. ऋतिक रोशन ने कमेंट में इमोजी बनाकर उनका हौसला बढ़ाया हैं. कथित गर्लउफ्रेंड दिशा पाटनी ने कमेंट में लिखा, इंतजार नहीं हो रहा. दिशा की बहन खुशबू पाटनी ने लिखा, एक्साइटेड. जैकी भगनानी ने लिखा, वाह क्या बात है. कई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक भी किया है.