इस युवक को लगी पांच करोड़ रुपये की लॉटरी, मगर शख्स ने तुरंत वापस कर दिए पूरे पैसे..

Update: 2021-09-29 09:26 GMT

नईदिल्ली 29 सितम्बर 2021. ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स रातों-रात करोड़पति (Millionaire) बन गया. शख्स की करोड़ों की लॉटरी लग गई थी. लेकिन उसने इन पैसों का कोई उपयोग नहीं किया. बल्कि उसने ऐसा काम किया कि जिसने सभी को चौंका दिया. तो आइए जानते हैं आखिर अचानक करोड़पति बने इस शख्स ने करोड़ों रुपये का ऐसा क्या किया…

दरअसल, यह मामला ऑस्ट्रेलिया के एक शहर का है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम पीटर चार्लटन है। पीटर ने हाल ही में पांच करोड़ रुपये की लॉटरी जीती, लेकिन इस जैकपॉट का एक भी पैसा उसने नहीं लिया। यह सब तब हुआ जब इस शख्स ने अपने अंकल की याद में लॉटरी का टिकट खरीदा था। उसके अंकल की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी और वह उसी की याद में था।

शख्स ने खुद बताया कि उसने अपने अंकल की याद में टिकट खरीदा था और उसका जैकपॉट खुल गया। उसने बताया कि ऐसा लग रहा था जैसे मैं एक सोने की खान पर बैठा हूं लेकिन मैं इस पैसे को सही जगह लगाना चाहता था। इसलिए उसने पैसे वापस करने का प्लान बनाया और अधिकारियों को कुछ नाम सुझाए कि यह सारे पैसे वहां भेज दिए जाएं।

शख्स ने पहले तो कुछ वैसे अपने जरूरतमंद दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बैंक अकाउंट में भिजवाए इसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब लोगों को वह पैसे भिजवा दिए। उसने एक-एक लोगों को फोन पर बताया कि यह पैसे उसने भिजवाएं हैं। इतना ही नहीं शख्स ने कोरोना के चलते आर्थिक रूप से कमजोर हुए लोगों में भी काफी पैसे बांट दिए।

फिलहाल शख्स का कहना है कि ऐसा काम करके वह इस दुनिया का सबसे खुश आदमी बन गया है। वह अपने अंकल को भी याद कर कर रहा था। एक निजी चैनल से बातचीत में उसने कहा कि उसे अपने अंकल से काफी लगाव था। आज उसके अंकल जहां भी होंगे बहुत खुश होंगे। इतना कहते ही उस शख्स की आंखों में पानी आ गया।

 

Similar News