इस कंटेस्टेंट ने अभी से ही कर दिया Bigg Boss OTT विनर का ऐलान, सुनकर चौंक गए करण जौहर

Update: 2021-08-16 07:40 GMT

मुम्बई 16 अगस्त 2021. बिग बॉस ओटीटी पर आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। कई कंटेस्टेंट्स के बीच नए इक्वेशन बन रहे हैं तो कई के कनेक्शन्स के बीच जबरदस्त झगड़े हो रहे हैं। इन सबके बीच शो के होस्ट करण जौहर लेकर आए संडे का वार… इस दौरान घरवालों को रिएलिटी चेक मिला और कई लोगों की क्लास भी लग गई। वहीं, इस दौरान एक कंटेस्टेंट ने बिग बॉस ओटीटी के विनर का नाम अभी से ही एनाउंस कर दिया। जिसे सुनकर खुद करण जौहर भी हैरान रह गए।

दरअसल, संडे का वार के दौरान जब करण जौहर ने कंटेस्टेंट्स के सिर पर गुब्बारे लगाकर एक-दूसरे की कमियां बताते हुए गुब्बारे को पिन करने के लिए कहा तो इस दौरान दिव्या अग्रवाल ने प्रतीक सहजपाल की गलतियां बताते हुए उनका बलून फोड़ दिया। दिव्या ने कहा कि प्रतीक को लगता है कि वो जो कुछ भी कर रहे हैं, उन्हें लगता है कि दर्शक देख नहीं रहे हैं लेकिन सबको सबकुछ पता चल रहा है। इसके बाद जब दिव्या की बात से असहमत कंटेस्टेंट व्ययंग करते हुए तालियां बजाने लगते हैं तो दिव्या बोल पड़ती है कि ‘जब मैं ये शो जीतूंगी तो तुम लोग तालियां बजाओगे’।

Tags:    

Similar News