VIDEO : टावर पर चढ़ गया युवक और देने लगा जान देने की धमकी …….जानिये क्या थी युवक की डिमांड…..

Update: 2021-02-24 07:21 GMT

कोरबा 24 फरवरी 2021। रामपुर चौकी क्षेत्र में एक शख्स खूब तमाशा किया। गुस्से में वो बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया और जान देने की धमकी देने लगा। बताया जा रहा है क़ि युवक आबकारी विभाग के कर्मियों से काफी परेशान हो गया था और अपनी जान देने की नीयत से घर के पास ही टॉवर में चढ़ गया। इतनी ऊंचाई पर ग्रामीण को देखकर सबकी सांसें थम गई। शख्स का नाम दूजराम बताया जा रहा है।

तत्काल इसकी सूचना आसपास के लोगों ने तुरंत रामपुर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने के पहले गाँव के सरपंच और पंच उसे नीचे उतारने घंटों मशक्कत करते रहे लेकिन वो नीचे उतरने को तैयार ही नहीं हुआ। काफी मशक्कत के बाद नीचे उतरे दूज राम ने आरोप लगाया कि उसने घर पर खुदके पीने के लिए शराब बनाई थी। जिसे पकड़कर आबकारी विभाग के कर्मचारी उससे 10 हज़ार रुपये की मांग कर रहे थे। जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

युवक का आरोप है कि उसके घर पर आबकारी विभाग के कर्मचारी आए थे। वे महुआ शराब जब्त कर कार्यवाही की बात कहते हुए पैसे की मांग करने लगे। दुजराम का कहना है कि उसने अपने पीने के लिए ही घर में ही शराब बनाई थी। उसकी पत्नी की भी तबीयत खराब है और उसके इलाज में सारे रुपए खर्च हो चुके हैं। खेत को भी गिरवी रखा है। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है और जान देना चाहता है।

Tags:    

Similar News