गोली लगने से जवान की मौत, बस में सवार होकर जा रहे जवान को लगी गोली, हुई मौत….

Update: 2021-09-24 02:20 GMT

बीजापुर 24 सितंबर 2021। अचानक गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई है। जवान बस में सवार होकर बीजापुर आ रहा था। इस दौरान खुद के रायफल से अचानक गोली चल गई। घटना में जवान की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना आवापल्ली के पास की है। आज सुबह जवान यात्री बस में सवार होकर उसूर से बीजापुर किसी काम के लिए जा रहा था। इस दौरान आवापल्ली के पास उसके रायफल से अचानक गोली चल गई। हादसे में जवान के सिर पर गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक जवान का नाम त्रिलोक सिंह था, जो सीआरपीएफ 229 वीं बटालियन में पदस्थ था।

Tags:    

Similar News