बेल बॉटम’ का पहला गाना ‘मरजावां’ रिलीज, वाणी कपूर के साथ अक्षय कुमार की ज़बरदस्त कमिस्ट्री…

Update: 2021-08-06 07:35 GMT

मुंबई 6 अगस्त 2021 अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म का पहला गाना आज यानी 6 अगस्त को रिलीज किया गया है। इसमें अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोड़ी है। गाने में दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार रॉ एजेंट की भूमिका में हैं जबकि वाणी उनकी पत्नी का किरदार कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता और हुमा कुरैशी अहम भूमिका में हैं। गाने को गुरनजर और असीस कौर ने गाया है।

वीडियो की शुरुआत में अक्षय कुमार गाना गाते हैं और गिटार बजाते हैं। वहीं वाणी प्यारी सी मुस्कान के साथ उन्हें देख रही होती हैं। गाने की शूटिंग अलग-अलग विदेशी लोकेशन पर की गई है। गाना रिलीज होने के साथ फैंस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं। अक्षय कुमार ने गाने को शेयर करते हुए लिखा- ‘बेलबॉटम का मेरा पसंदीदा गाना “मरजावां” अब रिलीज हो गया है। शूटिंग के वक्त से इसकी धुन मेरे दिमाग में चढ़ी हुई है।‘

Tags:    

Similar News