Xiaomi ने लॉन्च किया आवाज़ से चलने वाला Smart LED बल्ब! अब रिमोट नहीं, आपकी आवाज़ से बदलेगी लाइट, जानें कीमत और खूबियां
Xiaomi Smart LED Bulb Launched in Germany: Xiaomi ने जर्मनी में नया Smart LED Bulb लॉन्च किया है, जो आवाज़ से कंट्रोल होता है। यह कम बिजली खर्च करता है और मोबाइल ऐप से भी चलता है। इसकी कीमत €12.99 यानी लगभग 1,200 रुपये है। यह Google Home, Alexa और Apple HomeKit के साथ काम करता है।

Xiaomi Smart LED Bulb Launched in Germany: क्या आप भी अपने घर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि आपके घर की लाइट सिर्फ आपकी आवाज़ से चले? तो आपके लिए अच्छी खबर है! Xiaomi ने जर्मनी में एक नया Smart LED Bulb लॉन्च किया है। यह बल्ब सस्ता भी है और आवाज से कंट्रोल, अपने हिसाब से लाइट सेट करने और कम बिजली खपत वाला है। अब लाइट ऑन-ऑफ करने या उसकी ब्राइटनेस बदलने के लिए स्विच तक जाने की जरूरत नहीं, बस आवाज़ से ही सब काम हो जाएगा। आइए जानते हैं इस बल्ब की कीमत और इसके खास फीचर्स के बारे में।
कीमत और बेसिक स्पेसिफिकेशन
यह नया स्मार्ट LED बल्ब E27 फिटिंग वाला है और सिर्फ 8.5W बिजली में 806 लुमेंस की रोशनी देता है। यह उतनी ही रोशनी देता है जितना पुराना 60W वाला बल्ब देता था। यह कम बिजली खर्च करके आपके बिजली बिल को भी कम करेगा। फिलहाल यह Xiaomi की जर्मन वेबसाइट (https://www.mi.com/de/) पर उपलब्ध है और उम्मीद है कि जल्द ही यह भारत समेत दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जर्मनी में इसकी कीमत सिर्फ €12.99 यानी करीब 1,200 रुपये है। बॉक्स में बल्ब के साथ एक यूजर मैनुअल और वारंटी कार्ड भी मिलेगा। यह नया स्मार्ट LED बल्ब व्हाइट और कलर ऑप्शन के साथ आता है।

किसी भी स्मार्ट सिस्टम के साथ काम करेगा
Xiaomi का यह Smart LED Bulb आपके घर को स्मार्ट बनाता है। इसमें Wi-Fi मॉड्यूल लगा है और यह Matter सर्टिफाइड है। इसका मतलब है कि यह बल्ब Google Home, Amazon Alexa, Apple HomeKit जैसे प्लेटफॉर्म और दूसरे ब्रांड्स के डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। आपको अलग-अलग ऐप्स और हब का झंझट नहीं उठाना पड़ेगा। यह एक ही प्लेटफॉर्म पर आपके सभी स्मार्ट डिवाइस को जोड़ देता है।
कहीं से भी करें कंट्रोल
आप Xiaomi Home ऐप से इस बल्ब को कहीं से भी कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप घर से बाहर हैं और लाइट बंद करना भूल गए हैं, तो बस ऐप खोलकर एक क्लिक से लाइट बंद कर सकते हैं। ऐप में कई अच्छे फीचर्स भी हैं, जैसे:
▪︎प्रीसेट लाइटिंग मोड: आप सुबह की रोशनी, मूवी टाइम या डिनर मोड जैसे अलग-अलग मूड के लिए लाइट सेट कर सकते हैं। एक क्लिक से आप अपने कमरे का माहौल बदल सकते हैं।
▪︎टाइम सेट करना: आप बल्ब के ऑन-ऑफ होने का टाइम फिक्स कर सकते हैं। जैसे, सुबह 6 बजे लाइट ऑन और रात 10 बजे ऑटोमेटिक बंद हो जाए।
▪︎मल्टी-प्लेटफॉर्म सपोर्ट: यह बल्ब Google Home, Amazon Alexa और Apple HomeKit जैसे स्मार्ट होम सिस्टम के साथ काम करता है, ताकि आप आवाज से इसे कंट्रोल कर सकें।
लंबी लाइफ और एनर्जी सेविंग
Xiaomi Smart LED Bulb का साइज 60 x 114 mm है और इसका वजन करीब 54 ग्राम है। यह हल्का और आसानी से लगाने वाला है। यह -20°C से +35°C तक के तापमान में काम कर सकता है, यानी गर्मी-सर्दी दोनों में चलेगा। इस बल्ब को ErP एनर्जी एफिशिएंसी सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो बताता है कि यह कम बिजली खर्च करता है। कंपनी का कहना है कि इसकी लाइफ करीब 15,000 घंटे है, यानी यह लंबे समय तक चलेगा और बार-बार बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।