सिर्फ ₹7499 में Lava Yuva Star 3 हुआ लॉन्च, जानिए क्या है खास इस मेड इन इंडिया बजट फोन में!

Lava Yuva Star 3 Launched in India News: Lava Yuva Star 3 एक सस्ता और भरोसेमंद बजट 4G स्मार्टफोन है, जो ₹7499 की कीमत में 90Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, Android 15 Go, 13MP कैमरा और साइड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे जरूरी फीचर्स देता है।

Update: 2026-02-13 14:29 GMT

Image Source: lavamobiles.com

Lava Yuva Star 3 Smartphone: भारतीय मोबाइल कंपनी Lava ने बजट सेगमेंट में अपना नया 4G स्मार्टफोन Lava Yuva Star 3 लॉन्च कर दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर इस फोन में ऐसा क्या है जो लोगों को अपनी तरफ खींचे? दरअसल यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो पहली बार स्मार्टफोन ले रहे हैं या फिर सेकेंडरी फोन की तलाश में हैं। पिछले साल मई 2025 में Yuva Star 2 आया था और अब कंपनी ने उसी सीरीज को आगे बढ़ाया है।

डिस्प्ले में क्या है खास

इस फोन में स्क्रीन साइज 6.75 इंच की है जो HD+ क्वालिटी वाली है। पिक्सल रेजोल्यूशन 720x1600 का मिलता है। इस रेंज के फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट कम ही देखने को मिलता है लेकिन Lava ने इसमें दिया है। मतलब स्क्रॉलिंग और टच रिस्पॉन्स अच्छा रहेगा। वीडियो देखने वालों के लिए 20:9 आस्पेक्ट रेशियो फायदेमंद होगा। फोन की बॉडी 8.5mm मोटी है और वजन करीब 194 ग्राम है। हाथ में पकड़ने पर यह ज्यादा भारी नहीं लगेगा।

प्रोसेसर कौन सा है

परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। सच कहें तो यह चिप हैवी गेमिंग के लिए नहीं बनी। लेकिन WhatsApp, YouTube, Facebook जैसे ऐप्स आराम से चलेंगे। इस फोन में 4GB RAM दिया है और वर्चुअल RAM फीचर से इसे 8GB तक बढ़ाया जा सकते हैं। इसमें सॉफ्टवेयर Android 15 Go Edition है जो कम रैम वाले फोन के लिए बना है। रोजाना के बेसिक काम इसमें बिना रुकावट होंगे।

कैमरा सेटअप कैसा है

रियर में 13 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। कैमरा क्वालिटी को लेकर ज्यादा उम्मीद मत रखिए क्योंकि यह एंट्री लेवल फोन है। हां एक बात अच्छी है कि IP64 रेटिंग मिलती है। यानी धूल और हल्के पानी से फोन को नुकसान नहीं होगा। दिन की रोशनी में तस्वीरें ठीक-ठाक आएंगी।

बैटरी और बाकी फीचर्स

Lava Yuva Star 3 में 5,000mAh की बैटरी डाली गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे का टॉक टाइम मिलेगा। स्टैंडबाय टाइम 340 घंटे बताया जा रहा है। चार्जिंग स्पीड 10W तक ही सिमित है जो फास्ट नहीं कहलाएगी।

कनेक्टिविटी में Bluetooth 4.2 और Wi-Fi सपोर्ट है। 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है जो आजकल गायब होता जा रहा है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट है। अनलॉकिंग के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। इस फोन के साथ Lava एक साल की वारंटी दे रही है और खास बात यह है कि डोरस्टेप सर्विस भी मिलेगी। घर बैठे फोन की सर्विस हो जाएगी।

कीमत और कहां मिलेगा

Lava Yuva Star 3 का प्राइस ₹7,499 तय किया गया है। फोन एक ही वेरिएंट में आएगा जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज है। कलर की बात करें तो Indus Black और Siachen White में चॉइस मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि मार्च 2026 से यह देशभर के ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलना शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन बिक्री को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। जो लोग ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

कुल मिलाकर देखें तो Lava ने अपने हिसाब से एक सॉलिड बजट फोन पेश किया है। अब देखना यह होगा कि Redmi और Realme जैसे चाइनीज ब्रांड्स के सामने यह कितना टिक पाता है।

Tags:    

Similar News