Redmi Pad 2 Play Bundle Launch: 11-इंच का बड़ा डिस्प्ले,Helio G100-Ultra प्रोसेसर और 234 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक का समय; जानिए कीमत।
Redmi Pad 2 Play Bundle Launch: आज के समय में टैबलेट का उपयोग सिर्फ पढ़ाई या काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मनोरंजन और बच्चों के लिए एक सुरक्षित डिजिटल साथी बन चुका है। इसी दिशा में Xiaomi ने अपना नया Redmi Pad 2 Play Bundle पेश किया है। यह बंडल खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो एक पावरफुल टैबलेट के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा चाहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह नया डिवाइस किन फीचर्स के साथ आता है और क्यों यह बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
Redmi Pad 2 Play Bundle Launch: आज के समय में टैबलेट का उपयोग सिर्फ पढ़ाई या काम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मनोरंजन और बच्चों के लिए एक सुरक्षित डिजिटल साथी बन चुका है। इसी दिशा में Xiaomi ने अपना नया Redmi Pad 2 Play Bundle पेश किया है। यह बंडल खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो एक पावरफुल टैबलेट के साथ-साथ सुरक्षा और सुविधा चाहते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि यह नया डिवाइस किन फीचर्स के साथ आता है और क्यों यह बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकता है।
इसका खास डिस्प्ले और डिज़ाइन
Redmi Pad 2 Play Bundle में 11-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 90Hz AdaptiveSync रिफ्रेश रेट है, जो स्मूद विज़ुअल अनुभव प्रदान करता है। डिस्प्ले में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है, जिससे तस्वीरें और वीडियो बेहद शार्प और कलरफुल दिखाई देते हैं। बच्चों की आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें TÜV Rheinland का लो-ब्लू-लाइट और फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है।
डिज़ाइन की बात करें तो यह बंडल काफी यूनिक है। इसके साथ एक रग्ड लाइट-ब्लू सिलिकॉन केस मिलता है, जिसमें पीले रंग का हैंडल दिया गया है। यह हैंडल किकस्टैंड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बच्चे इसे आसानी से पकड़ सकें और पढ़ाई या मनोरंजन का मजा ले सकें। साथ ही इसमें स्टाइलस रखने के लिए अलग स्लॉट दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए Helio G100-Ultra प्रोसेसर और स्टोरेज
इस टैबलेट में MediaTek Helio G100-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm तकनीक पर आधारित है। इसमें 2 Cortex-A76 और 6 Cortex-A55 कोर मिलते हैं, जिससे यह टैबलेट मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में बेहतरीन परफॉर्म करता है। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU मिलता है जो ग्राफिक्स को और भी स्मूद बनाता है।
स्टोरेज के मामले में इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे भारी-भरकम फाइल्स या बच्चों के लिए ढेर सारे लर्निंग कंटेंट आसानी से स्टोर किए जा सकें।
9000mAh की दमदार बैटरी और चार्जिंग
Redmi Pad 2 Play Bundle में 9000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह टैबलेट 17 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 22 घंटे तक रीडिंग और 234 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक का समय देता है। इतना ही नहीं, स्टैंडबाय मोड में यह 86 दिनों तक टिक सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, हालांकि चार्जर बॉक्स में शामिल नहीं किया गया है।
कैमरा और Dolby Atmos supportive ऑडियो
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं फ्रंट में 5MP का कैमरा है, जो ऑनलाइन क्लासेज़ और वीडियो कॉलिंग को आसान बनाता है।
ऑडियो की बात करें तो इसमें क्वाड स्पीकर सेटअप है, जो Dolby Atmos और Hi-Res Audio सपोर्ट करता है। इससे मूवी देखने या म्यूजिक सुनने का अनुभव और भी शानदार हो जाता है।
HyperOS 2 सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
यह टैबलेट Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, जिसमें कॉल सिंक, नेटवर्क सिंक और शेयर क्लिपबोर्ड जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और USB 2.0 पोर्ट उपलब्ध है।
Redmi Pad 2 Play Bundle Price: कीमत और उपलब्धत
Redmi Pad 2 Play Bundle को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। यूरोप में इसकी कीमत €199.90 रखी गई है, जबकि यूके में यह £179 (लगभग ₹21000) में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसकी लॉन्चिंग को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।