Oppo Reno 12F 5G Launched: ओप्पो ने रेनो सीरीज में शामिल किया नया Reno 12F 5G, दमदार बैटरी और तगड़ा रैम का कॉम्बो

Oppo Reno 12F 5G Launched: ओप्पो ने रेनो सीरीज में नया Reno 12F 5G शामिल किया है। इसमें 6.67 इंच का डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 12GB रैम है। 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5G सपोर्ट और 45W फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh बैटरी मिलती है। अभी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं है।

Update: 2024-06-28 16:46 GMT

Oppo Reno 12F 5G

Oppo Reno 12F 5G: ओप्पो ने अपने लोकप्रिय Reno सीरीज में एक नए स्मार्टफोन Oppo Reno 12F 5G को शामिल किया है। नए Reno 12F 5G फोन में कई खासियतें हैं, जिनमें 5G सपोर्ट, दमदार 5000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 12GB तक रैम शामिल हैं। आइए इस फ़ोन के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।

ओप्पो Reno 12F 5G की खासियतें

Oppo Reno 12F 5G में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 92.2 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो का साथ पेश करता है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास की तरह मजबूत AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट लगा है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS2.2 स्टोरेज का साथ मिलता है।

Oppo Reno 12F 5G की कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मुख्य सेंसर 50 मेगापिक्सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस है। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि Reno 12 और Reno 12 Pro की तरह ही इस मॉडल में भी AI बेस्ड कैमरा फीचर्स मिलते हैं।

Oppo Reno 12F 5G में 5G कनेक्टिविटी के साथ 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3 और NFC का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी से लैस है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फास्ट चार्जिंग अडैप्टर मात्र 71 मिनट में बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है।

ओप्पो Reno 12F 5G कब आएगा और कितनी होगी कीमत?

अभी कंपनी ने Oppo Reno 12F 5G की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फिलहाल यह फोन ओप्पो की ग्लोबल वेबसाइट पर ऑलिव ग्रीन और एम्बर ऑरेंज रंगों में लिस्ट किया गया है।

Full View

Tags:    

Similar News