Microsoft ने भारत में लॉन्च किया AI प्रोग्राम, 2030 तक 20 लाख टीचर्स को होगा फायदा
Microsoft Elevate for Educators: Microsoft ने भारत में Elevate for Educators प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका उद्देश्य 2030 तक 20 लाख शिक्षकों को AI और कंप्यूटेशनल थिंकिंग में प्रशिक्षित करना और 2 लाख स्कूलों तक इसका लाभ पहुंचाना है। यह शिक्षा और टेक्नोलॉजी को जोड़ने की बड़ी पहल है।
AI-Generated Representational Image
Microsoft Elevate for Educators: Microsoft ने भारत में एक नया AI प्रोग्राम शुरू किया है। इसका नाम Elevate for Educators है। कंपनी का कहना है कि 2030 तक करीब 20 लाख टीचर्स को AI और कंप्यूटेशनल थिंकिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। लगभग 2 लाख स्कूलों और संस्थानों तक ये प्रोग्राम पहुंचेगा। Microsoft के मुताबिक एशिया में भारत पहला देश है जहां ये प्रोग्राम लॉन्च हुआ है।
शिक्षा में AI क्यों जरूरी है
भारत में शिक्षा का दायरा काफी बड़ा है। यहां तकरीबन 2 करोड़ स्टूडेंट्स हैं और 1 करोड़ के आसपास टीचर्स। तो ऐसे में क्लासरूम में AI को सही तरीके से लाना और बच्चों को नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना बहुत जरूरी हो गया है। Microsoft का ये प्रोग्राम टीचर्स को नए स्किल्स सिखाएगा ताकि वो डिजिटल दुनिया के हिसाब से खुद को तैयार कर सकें।
स्कूलों के सिलेबस में क्या बदलेगा
इस प्रोग्राम के तहत AI और कंप्यूटेशनल थिंकिंग को स्कूल के सिलेबस में जोड़ा जाएगा। NEP 2020 के हिसाब से ये बदलाव क्लास 3 से शुरू होगा। मकसद ये है कि जो पॉलिसी में लिखा है वो सीधे क्लासरूम तक पहुंचे। सिर्फ कागजों पर नहीं रहे।
किन संस्थानों के साथ मिलकर काम होगा
Microsoft ये प्रोग्राम अकेले नहीं चला रहा। इसमें CBSE, NCERT, AICTE, NCVET, DGT जैसी बड़ी संस्थाएं शामिल हैं। कई राज्यों के शिक्षा विभाग भी जुड़े हैं। स्कूल लेवल से लेकर वोकेशनल और हायर एजुकेशन तक, कुल मिलाकर आठ लाख स्टूडेंट्स को इसका फायदा मिलेगा। सबको बराबर मौका मिले, यही सोच है।
AI फर्स्ट नेशन की तरफ एक कदम
भारत AI फर्स्ट नेशन बनना चाहता है और ये प्रोग्राम उसी दिशा में एक कदम है। ध्यान इस बात पर रहेगा कि AI का इस्तेमाल जिम्मेदारी से हो, भरोसेमंद हो और लोगों के काम आए। टीचर्स की भूमिका इसमें सबसे अहम है। बच्चों को नई टेक्नोलॉजी समझाना और सही तरीके से यूज करना सिखाना, ये काम उन्हीं को करना है।
लंबे वक्त में क्या फायदा होगा
Microsoft Elevate for Educators AI प्रोग्राम एक-दो साल का नहीं है। इसका असर कई सालों तक दिखेगा। टीचर्स जब खुद तैयार होंगे तो बच्चे भी AI को सही से समझ पाएंगे। शहर और गांव के बीच एजुकेशन में जो फर्क है, वो भी धीरे-धीरे कम होगा।