Google ने खत्म किया सालों का इंतजार! अब iPhone और Mac पर भी भेज सकेंगे फाइल्स, जानें पूरी डिटेल्स
Android AirDrop-Style File Sharing Feature News: Google Android यूजर्स के लिए AirDrop जैसा फाइल शेयरिंग फीचर ला रहा है। इस नए अपडेट से Android से iPhone, iPad और Mac पर तेज़ और सुरक्षित तरीके से फाइल भेजी जा सकेगी। यह फीचर Quick Share पर आधारित होगा और बिना थर्ड पार्टी ऐप के काम करेगा।
Photo: AI-Generated Representational Image
Android AirDrop-Style File Sharing Feature: Android फोन यूजर्स के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। Google अपने फाइल शेयरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ताइपे में हुए Pixel Labs tour में कंपनी ने बताया कि अब उनका AirDrop जैसा शेयरिंग फीचर सिर्फ Pixel फोन तक सीमित नहीं रहेगा।
अब सभी Android यूजर्स iPhone, iPad और Mac पर भी फाइल्स भेज पाएंगे। जो लोग अलग-अलग फोन और लैपटॉप के बीच फाइल भेजने में परेशान होते थे, उनके लिए यह राहत की बात है। इस फीचर का इंतजार यूजर्स को काफी लंबे समय से था और अब लगता है कि यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
Eric Kay ने दी प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी
Google के Android प्लेटफॉर्म के वाइस प्रेसिडेंट (Engineering) Eric Kay ने ताइपे में पत्रकारों से खास बातचीत की। 91mobiles की ऑन-ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक ने बताया कि उनकी टीम काफी समय से एक ऐसे सिस्टम पर काम कर रही थी जो Apple के क्लोज्ड सिस्टम के साथ तालमेल बिठा सके। उन्होंने साफ किया कि अब यह तकनीक इतनी बेहतर हो चुकी है कि इसे पूरी दुनिया के लिए रोलआउट किया जा सकता है।
एरिक के मुताबिक, Google का मकसद अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम के बीच की रुकावटों को पूरी तरह खत्म करना है। अब यूजर्स को फोटो या वीडियो भेजने के लिए किसी बाहरी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। एरिक ने यह भी बताया कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस स्पीड और सरलता पर रखा गया है।
Quick Share और बेहतर होगा
यह फीचर Android के Quick Share पर ही बनाया जाएगा। Android Authority के मुताबिक Google इसे Apple के सिस्टम के साथ जोड़ने की तैयारी कर रहा है। अभी तक Android से iPhone पर फाइल भेजना मुश्किल था और फोटो की क्वालिटी भी खराब हो जाती थी।
इस अपडेट के बाद यह आसान हो जाएगा। जो लोग ऑफिस में MacBook और फोन में Android इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह काफी काम का होगा। अब उन्हें WhatsApp या Email का सहारा नहीं लेना पड़ेगा और फाइल्स सीधे एक क्लिक में ट्रांसफर हो जाएंगी। इससे बड़ी साइज की फाइल्स भी बिना किसी डेटा के नुकसान के भेजी जा सकेंगी।
सिक्योरिटी का पूरा ध्यान
Google ने कहा है कि फाइल शेयरिंग में सिक्योरिटी से कोई समझौता नहीं होगा। Eric Kay की टीम ने इसे सुरक्षित तरीके से बनाया है। ट्रांसफर के दौरान फाइल पूरी तरह एन्क्रिप्टेड रहेगी।
कंपनी इसे एक लंबे समय तक चलने वाला सॉल्यूशन बना रही है जहां यूजर की प्राइवेसी सबसे जरूरी है। इस फीचर की independent टेस्टिंग भी की गई है ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। Google ने भरोसा दिलाया है कि यूजर्स का डेटा पूरी तरह सेफ रहेगा और कोई भी बीच में उसे एक्सेस नहीं कर पाएगा। सुरक्षा के कड़े इंतजामों की वजह से ही इस फीचर को जारी करने में इतना समय लिया गया है।
फोन बदलना अब होगा और भी आसान
Google ने संकेत दिया है कि इस नए अपडेट का एक बड़ा फायदा 'इकोसिस्टम स्विच' यानी फोन बदलते समय भी मिलेगा। अभी जब कोई यूजर Android से iPhone पर शिफ्ट होता है, तो पुरानी यादें और जरूरी फाइल्स ट्रांसफर करना सिरदर्द बन जाता है। एरिक काय ने बताया कि वे भविष्य में डेटा ट्रांसफर की प्रक्रिया को इतना सरल बना देंगे कि एक ऑपरेटिंग सिस्टम से दूसरे पर जाना चुटकियों का काम होगा।
यह फीचर न केवल फाइल भेजने में मदद करेगा, बल्कि यूजर्स को अपनी पसंद का कोई भी फोन खरीदने की छूट भी देगा। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे Apple और Google के बीच की दूरियां कम होंगी। आने वाले समय में नए और पुराने दोनों तरह के Android वर्जन पर यह सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।