बजट स्मार्टफोन्स में Realme P4 Lite की पावरफुल एंट्री! मिलेगी 90Hz डिस्प्ले और 6300mAh बैटरी

Realme P4 Lite Launched in India News: बजट सेगमेंट में Realme ने नया P4 Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 90Hz डिस्प्ले, 6300mAh बड़ी बैटरी, Unisoc प्रोसेसर और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Update: 2026-02-20 16:54 GMT

Image Source: realme.com/in | Edited By: NPG News

Realme P4 Lite Smartphone: बजट फोन्स में Realme ने एक बार फिर धमाकेदार एंट्री मारी है। कंपनी ने अपनी P4 सीरीज़ का नया फोन Realme P4 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। यह 4G फोन है और इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें कम पैसों में अच्छी बैटरी और अच्छी परफॉर्मेंस दोनों चाहिए।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

इस फोन में 6.74 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन मिलती है जिसका रेज़ोल्यूशन 720x1,600 पिक्सल है। स्क्रीन में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है तो स्क्रॉल करते वक्त सबकुछ बड़ा स्मूद चलता है। ब्राइटनेस की बात करें तो यह 563 निट्स तक जाती है, मतलब धूप में भी आपको स्क्रीन काफी ब्राइट देखने को मिलेगी।

गेमिंग के शौकीनों के लिए 180Hz टच सैंपलिंग रेट दिया है जिससे टच रिस्पॉन्स काफी फास्ट मिलता है। स्क्रीन 16.7 मिलियन कलर्स दिखा सकती है और 83.5% NTSC कलर गैमट सपोर्ट करती है, इसलिए रंग काफी असली लगते हैं। यह फोन सिर्फ 7.94mm मोटा है और वज़न करीब 201 ग्राम है, तो हाथ में पकड़ने पर भारी नहीं लगता।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme P4 Lite फोन में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 12nm प्रोसेस पर बना है। यह चिप 1.8GHz तक की स्पीड दे सकती है। ग्राफिक्स के लिए Mali G57 MP1 GPU दिया गया है। यह फोन Android 15 पर आधारित Realme UI पर काम करता है, जो इस्तेमाल करने में आसान और स्मूथ है।

इस फोन में 4GB RAM मिलती है और इसके साथ 8GB तक Dynamic RAM का सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर स्टोरेज का थोड़ा हिस्सा RAM की तरह इस्तेमाल होकर फोन को ज्यादा स्मूद बना देता है।

कैमरा सेटअप

Realme P4 Lite फोन के पीछे 13MP (f/2.2) का एक कैमरा लगा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 76.5 डिग्री और फोकल लेंथ 27mm है। सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p रेज़ोल्यूशन पर 30fps तक हो सकती है।

बैटरी कैपेसिटी

Realme P4 Lite में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस कीमत में काफी अच्छी है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड सिर्फ 15W है, जो आजकल के हिसाब से थोड़ी कम मानी जा सकती है।

कनेक्टिविटी और दूसरे फीचर्स

Realme P4 Lite में कनेक्टिविटी के मामले में कोई कमी नहीं रखी गई है। इस फोन में आपको 4G LTE मिलता है, साथ ही Bluetooth 5.2 और Wi-Fi भी दिया गया है। अगर नेविगेशन की बात करें तो इसमें GPS, GLONASS, BeiDou और Galileo जैसे सभी बड़े सिस्टम मौजूद हैं, जिनकी मदद से आपको लोकेशन ट्रैक करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इस फोन में सिक्योरिटी का भी पूरा ध्यान रखा गया है और इसके लिए फोन की साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है, जिससे आप एक टच में फोन खोल सकते हैं। एक और अच्छी बात यह है कि इस फोन को IP54 रेटिंग मिली है, मतलब अगर फोन पर थोड़ी धूल या पानी के छींटे पड़ जाएं तो भी फोन खराब नहीं होगा।

कीमत कितनी है और बिक्री कब से शुरू होगी?

Realme P4 Lite के सबसे सस्ते मॉडल (4GB RAM + 64GB स्टोरेज) की कीमत ₹9,999 रखी गई है। वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बड़े मॉडल को ₹11,999 में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ₹1,000 का बैंक डिस्काउंट या ₹1,000 का कूपन भी दे रही है, जिससे फोन की असली कीमत और भी कम हो जाती है।

Realme P4 Lite फोन 24 फरवरी 2026 से Flipkart और Realme इंडिया की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा - Beach Gold, Obsidian Black और Sea Blue।

Tags:    

Similar News