शिक्षिका सस्पेंड : कोरोना ड्यूटी में लगायी गयी शिक्षिका मिली अनुपस्थित…. DEO ने BEO की जांच रिपोर्ट के आधार पर किया सस्पेंड…. इधर फेडरेशन ने जताया विरोध…कहा- बिना समस्या सुने

Update: 2020-05-15 16:25 GMT

जशपुर 15 मई 2020। ड्यूटी से गायब महिला शिक्षिका पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। महिला शिक्षिका का नाम करिश्मा करकेट्टा है, जो शासकीय प्राथमिक शाला कुदमुरा में पदस्थ थी। महिला शिक्षिका की ड्यूटी जनपद सीईओ के निर्देश पर 4 मई को उसी स्कूल में लगायी गयी थी, जिसे कोरोना के मद्देनजर क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। बगीचा विकासखंड के इस क्वारंटीन सेंटर में पिछले दिनों जब निरीक्षण किया गया तो महिला शिक्षिका ड्यूटी से अनुपस्थित रही। इस दौरान जब पड़ताल की गयी तो पता चला कि 14 मई तक शिक्षिका ड्यूटी में आयी ही नहीं थी।

इस सूचना के बाद जशपुर के बगीचा बीईओ ने एक प्रतिवेदन डीईओ को भेजा था। जांच रिपोर्ट में मामला सही पाये जाने के बाद डीईओ ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इधर महिला शिक्षिका को सस्पेंशन के बाद अब बीईओ बगीचा के कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

 

इधर महिला शिक्षिका के बचाव में सहायक शिक्षक फेडरेशन उतर गया है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा है कि शिक्षिका को सपष्टीकरण तक देने का मौका नहीं दिया गया और एकतरफा कार्रवाई कर दी गयी। फेडरेशन ने इस बात को लेकर भी विरोध जताया है कि महिला शिक्षिका की ड्यूटी क्वारंटीन सेंटर में लगायी गयी है। फेडरेशन अध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश पदाधिकारी टिकेश्वर भोय ने बयान जारी कर कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर ने एकतरफा कार्यवाही कर एक महिला कर्मचारी को निलंबित किया है जबकि उनकी समस्याओं को सुना तक नहीं गया। उन्होंने कहा कि विभाग को प्रयास करना चाहिए कि पुरुष कर्मचारी के रहते महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाने का क्या औचित्य है लॉक डाउन की स्थिति में महिला कर्मचारियों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है।इस बात को विभाग को चिंतन करना चाहिए।उक्त कर्मचारी नेताओ ने सहायक शिक्षक करिश्मा केरकट्टा पर की गई निलंबन की कार्यवाही को तत्काल निरस्त करने की मांग जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर से की है।

Tags:    

Similar News