निगम के कर्मचारी की मिली संदिग्ध परिस्थितियों में लाश… नगर निगम के चैनल गेट में रस्सी से लटकता मिला शव…पुलिस जांच में जुटी

Update: 2021-05-31 03:25 GMT

बिलासपुर 31 मई 2021। बिलासपुर नगर निगम के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक कर्मचारी का शव चैनल गेट में लटकते हुये मिला है। हालांकि जिस परिस्थितियों मे शव मिला हैं उससे ये स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि कर्मचारी ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसे मार कर लटकाया है।
जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलासपुर नगर निगम की है। मृतक कर्मचारी का नाम अब्दुल हफीज था, जो निगम में सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ था। मृतक कर्मचारी का शव आज निगम की बिल्डिंग के चैनल गेट में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा हैं कि मृतक लकवा ग्रस्त था, ऐसे में उसने गेट पर फंदा कैसे लगाया होगा।
मृतक का शव जिस हालात में लटका मिला है, इससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा हैं कि कर्मचारी की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। साथ ही मृतक के शव के पास से पुलिस को ना ही कोई सुसाईड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल मौके पर निगम कमिश्नर और कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची हैं।साथ ही पुलिस इस मामले में अन्य कर्मचारियों से मृतक के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Tags:    

Similar News