सनी लियोनी ने पति डेनियल को इस अंदाज में दी क्रिसमस की बधाई, सामने आया रोमांटिक डांस वीडियो

Update: 2020-12-26 01:53 GMT

मुंबई 26 दिसंबर 2020. बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सनी लियोनी ने शुक्रवार को फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सनी लियोनी पति डेनियल के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। क्रिसमस पर दोनों काफी खुश लग रहे हैं। डांस के दौरान सनी ने पति डेनियल को लिप किस भी किया। वीडियो में सनी लियोनी ग्रीन टी-शर्ट और रेड पैंट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं वहीं, डेनियल रेड कैजुअल टी शर्ट और प्रिटेंज पजामा में हैंडसम दिख रहे हैं।

सनी लियोनी ने इस वीडियो को शेयर करते फैन्स को क्रिसमस की बधाई दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मैरी क्रिसमस।” सनी और डेनियल के डांस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर किया जा रहा है। वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Tags:    

Similar News