रविवार राशिफल: मेष व सिंह राशि के लोगों को होगा लाभ…व्यापार में उम्मीद से अधिक होगा फायदा, जानिए बाकी का हाल

Update: 2021-10-09 13:02 GMT

रायपुर 9 अक्टूबर 2021। आज के दिन सूर्योदय के समय अनुराधा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य कन्या व शुक्र बुध अब तुला में हैं। आज मेष व सिंह राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम आने जैसा रहेगा। आज आपको किसी किए हुए कार्य का परिणाम मिलेगा, जिसमे आपको सफलता मिलेगी, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल के समय यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से रुका हुआ है,तो वह भी आज पूरा हो सकता है। रात्रि का समय आज आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं,तो बहुत तो बहुत ही सावधानी से जाए, उसमें आपके वाहन की खराबी का खतरा बना हुआ है।

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आप अपने प्रियजनों के साथ रूपए पैसे का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। नए अनुबंधों से आज आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज आपके व्यापार में आपकी अपने पार्टनर से कोई गर्मा गर्मी हो, तो उसमें आपको अपने संतोष को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको अपनी किसी कहीं बात पर पछतावा होगा, जिसके लिए आप अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से माफी भी अवश्य मांगेंगे। आज यदि आपकी कोई वस्तु खो गई थी, तो वह आज आपको प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में रुकना पड़ेगा। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स के लिए
दिन अच्छा रहने वाला है। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

सिंह राशि
आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्ता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है। स्कन्द माता को मिठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा।

कन्या राशि
आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आपको अच्छी राय देंगे। आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट्स के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

तुला राशि
आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बे समय से रुके हुए सरकारी कामों का निपटारा हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि
आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मकर राशि
आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कुंभ राशि
आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलाने, उनके घर जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन यादगार रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद होगा। माता के आगे माथा टेके, करोबार मेंबढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। साथ ही दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

 

Similar News