Olympian Sarabjot Singh Biography in Hindi: ओलंपियन सरबजोत सिंह का जीवन परिचय ( जीवनी), जाने कौन है भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाले सरबजीत सिंह?

Olympian Sarabjot Singh Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth: ओलंपियन सरबजीत सिंह ने दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड में मनु भाकर के साथ बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता हैं। वे मूलतः हरियाणा के रहने वाले हैं। वैसे तो ओलंपिक में सरबजोत सिंह का पहला मेडल है। पर अब तक उनके खाते में 13 मेडल दर्ज हो चुके हैं।

Update: 2024-07-31 13:34 GMT

Sarabjot Singh

( Olympian Sarabjit Singh Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। सरबजोत सिंह एक भारतीय ओलंपियन हैं। वे मूलतः हरियाणा राज्य के अंबाला के रहने वाले हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में सरबजोत सिंह ने मनु भाकर के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता हैं। एशियन गेम्स 2022 में भी सरबजोत सिंह ने एक रजत व दो स्वर्ण पदक जीते थे। इसके अलावा वर्ल्ड कप 2023 व एशियाई चैंपियनशिप , वर्ल्ड चैंपियनशिप, जूनियर वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। पेरिस ओलंपिक में सरबजोत और मनु की जोड़ी का दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों के साथ मुकाबला था, जिन्हें उन्होंने 16-10 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। आइए जानते हैं उनके बारे में...

जन्म, शिक्षा और परिवार:–

सरबजोत सिंह हरियाणा राज्य के अंबाला जिले के धीन गांव के रहने वाले हैं। उनका जन्म 30 सितंबर 2001 में हुआ है। किसान परिवार से आने वाले सरबजोत सिंह के पिता जतिंदर सिंह खेती करते हैं। जबकि उनकी मां हरदीप कौर गृहणी हैं। उन्होंने डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 चंडीगढ़ से अपनी स्कूलिंग पुरी की है। फिर 2023 में पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए कर आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की है।

सरबजोत सिंह शुरू में फुटबॉलर बनना चाहते थे। एक ग्रीष्म कालीन शिविर में जाने पर उन्होंने बच्चों को पिस्तौल से कागजों पर निशाना साधते देखा तो उनकी रुचि निशानेबाजी की तरफ हो गई। फिर उन्होंने शूटिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। जिला स्तरीय टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने के बाद अभिषेक राणा से उन्होंने 2016 से पेशेवर कोचिंग प्राप्त करना शुरू कर दी। अभिषेक राणा के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर समरेश जंग ने उन्हें ट्रेनिंग दी है। समरेश जैन खुद भी एक अच्छे निशानेबाज रहे हैं। सरबजोत ने अंबाला की एआर शूटिंग अकादमी में ट्रेनिंग की है।

पदक:–

सरबजोत सिंह ने जूनियर वर्ल्ड कप 2019 में दो सिल्वर और एक गोल्ड मेडल जीता है। एशियाई चैंपियनशिप 2019 में एक कांस्य और एक स्वर्ण पदक उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस टीम और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता है। 2021 जूनियर विश्व चैंपियनशिप में सरबजोत ने टीम और मिश्रित दोनों प्रतियोगिताओं में पदक जीता है। एशियन गेम्स 2022 में सरबजोत सिंह ने एक रजत के साथ दो स्वर्ण पदक जीता हैं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल इंडिविजुअल और 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में रजत जीतने में कामयाब रहे हैं। वर्ल्ड कप 2023 में दो स्वर्ण पदक उन्होंने जीते हैं। जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल मेंस और मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट्स प्रतियोगिता शामिल है। 2023 में ही एशियाई चैंपियनशिप 2023 में 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीता है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य शूटिंग उत्कृष्ट अकादमी में इस स्पर्धा में शामिल होकर पदक जीता है।

मार्च 2023 में विश्व कप के पहले फाइनल मैच में 16–0 के परफेक्ट स्कोर के साथ स्वर्ण पदक हासिल करके उत्कृष्ट प्रदर्शन सरबजोत ने किया। पूरी प्रतियोगिता के दौरान वह 585 अंकों के साथ शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे और कुल 253.2 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। पेरिस ओलंपिक की सिंगल प्रतियोगिता में भी थोड़े से अंको से चूक गए पर डबल में उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।

Full View

Tags:    

Similar News