स्पाइस जेट ने सोनू सूद को कुछ इस तरह किया सेल्यूट…आसमान में लहराया Sonu Sood का नाम

Update: 2021-03-20 10:04 GMT

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बीते साल लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के बीच मसीहा बनकर उभरें हैं. आपको बता दें कोरोना वायरस के कारण जब सारा देश थम गया था, और मजदूर और छात्र देश के कोने कोने में फंसे हुए थे, तो मुंबई से ही सोनू ने लोगों की घर वापसी के लिए एडी से चोटी तक जोर लगा दिया था. एक्टर ने बस से लेकर ट्रेन यहां तक की प्लेन में भी लोगों की घरवापसी का इंतजाम किया था. एक्टर की इसी दरियादिली को सलाम करते हुए स्पाइसजेट एयरलाइंस (Spicejet Airlines) ने खास तरीके से एक्टर को ट्रिब्यूट दिया है.

घरेलू उड्डयन कंपनी स्पाइस जेट ने सोनू सूद को सेल्यूट करते हुए अपनी कंपनी के स्पाइजेट बोइंग 737 पर उनकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाई है. इस तस्वीर के साथ सोनू के लिए अंग्रेजी में एक खास पंक्ति भी लिख गई है, ‘ए सैल्यूट टू द सेविअर सोनू सूद’ अर्थात ‘मसीहा सोनू सूद को सलाम’. इन तस्‍वीरों को शेयर करते हुए सोनू ने ट्वीटर पर लिखा, ‘इसने मुझे अनारक्षित टिकट पर पंजाब के मोगा से मुंबई की यात्रा की याद दिला दी. आज अपने पैरंट्स को और भी मिस कर रहा हूं.’

इस ट्रिब्यूट से गदगद सोनू (Sonu Sood) ने भी कुछ एयरप्लेन की कुछ तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘इसने मुझे अनारक्षित टिकट पर पंजाब के मोगा से मुंबई की यात्रा की याद दिला दी. आज अपने पैरंट्स को और भी मिस कर रहा हूं.’सोनू सूद ने कहा कि लोगों की दुआओं के कारण ही मैं यहां तक पहुंच पाया हूं. लाखों प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के साथ ही उज्बेकिस्तान, रूस, अल्माति, किर्गिस्तान जैसे देशों में फंसे भारतीय छात्रों को भी स्वदेश लौटने में मदद की थी.

 

Tags:    

Similar News