सोनम कपूर ने पति के साथ इस तरह से किया फैन्स को न्यू ईयर विश…

Update: 2021-01-01 00:43 GMT

मुंबई 1 जनवरी 2021। नए साल के मौके पर एक्ट्रेस सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को किस करते हुए एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फैन्स को शुभकामनाएं दी हैं। फिलहाल लंदन में नया साल मना रहीं सोनम कपूर ने फैन्स को अलग अंदाज में हैप्पी न्यू ईयर बोला है। सोनम ने पति को किस करते हुए एक तस्वीर शेयर किया है और नए साल को लेकर एक संदेश भी लिखा है। सोनम कपूर ने लिखा, ‘2021 मैं जिंदगी में अपने प्यार के साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हूं। यह साल प्यार, परिवार, दोस्तों, काम, यात्रा और आध्यात्मिक विकास समेत तमाम चीजों से भरा रहने वाला है। मैं एक अच्छे साल की ओर देख रही हू्ं। हम खूब मेहनत करेंगे और जिंदगी को पूरी तरह से जिएंगे और पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे।’

फिलहाल लंदन में रह रहीं सोनम कपूर बीते साल जुलाई में गईं थीं। दिल्ली और मुंबई में में 2020 का लंबा वक्त गुजारने के बाद वह लंदन गई थीं। इससे पहले वह मार्च में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन से पहले ही भारत आई थीं। सोनम कपूर ने अपने भारत लौटने को लेकर फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा से बात करते हुए कहा था कि पिता और मां के पास वक्त गुजारने के लिए वह वापस आई हैं।

सोनम कपूर ने कहा था, ‘ट्रैवल बैन से ठीक पहले मैंने भारत आने का फैसला लिया था। इसकी वजह यह थी कि मेरे पिता की उम्र 63 साल है और मां की भी इतनी ही उम्र है। इसके अलावा हम आनंद की दादी के साथ भी रहे, जिनकी उम्र 80 साल के करीब है। दरअसल मेरे पति के घर में कोई और नहीं था। ऐसे में किसी भी जरूरत पर समस्या हो सकती थी। इसलिए हमने सब कुछ देखने के लिए वापस आने का फैसला लिया था।’

Tags:    

Similar News