बिग ब्रेकिंग : सुकमा में नक्सलियों व जवानों में जबरदस्त मुठभेड़…. 10 से ज्यादा जवानों के घायल होने की खबर… 4 बड़े नक्सली नेता भी हुए हैं ढेर… हाल के दिनों की सबसे बड़ी नक्सली मुठभेड़

Update: 2020-03-21 14:05 GMT

सुकमा 21 मार्च 2020। नक्सली मुठभेड़ से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। सुकमा में नक्सलियों और जवानों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ हुई है, इस घटना में कई जवानों के घायल होने की खबर है। वहीं नक्सलियों के चार से 5 बड़े लीडर के मार गिराये गये हैं। घटना सुकमा के कसालपाड़- मिनपा इलाके में हुई है। हालांकि अभी तक अधिकारी इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इधर मुठभेड़ के बाद पुलिस पार्टी को रेस्क्यू करने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक STF और कोबरा के जवान शामिल थे, मुठक्षेड़ के बाद जवान अब अपने कैंपों में लौट रहे हैं। ये मुठभेड़ नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 से हुई है। ये बटालियन नक्सलियों के सबसे बड़े हार्डकोर नक्सलियों का बटालियन है, जिसमें नक्सली अत्याधुनिक हथियार से लैश होते हैं और इसे हिड़मा लीड करता है।

जानकारी के मुताबिक नक्सली इनपुट मिलने के बाद जवानों की टीम को भेजा गया था। आज दोपहर बाद करीब 2 बजे से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जो करीब 2 घंटे से ज्यादा वक्त तक चली। इस मुठभेड़ के दौरान करीब 4 से 5 बड़े नक्सली नेता मार गिराये गये हैं। वहीं 10 से ज्यादा जवान भी जख्मी हुए हैं। हालांकि खबर ये भी आ रही है कि उनमें से कुछ जवान शहीद भी हुए हैं, लेकिन इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

Tags:    

Similar News