शहनाज गिल ने शेयर की बोल्ड तस्वीर, देखें बिना खुद को नहीं रोक पाएंगे आप
नईदिल्ली 19 दिसंबर 2020. एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेंस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) का हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ ‘शोना शोना’ (Shona Shona) गाना रिलीज हुआ था. इस गाने में फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसन्द आई थी. वहीं, इन दिनों शहनाज अपनी बोल्ड फोटोशूट के कारण खबरों में छाई हुई है. इस बीच उनकी एक तसवीर सोशल मीडिया पर आग लगा रही है.
शहनाज गिल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें मौजूद है, जिन्हें देखते ही आप उनकी फैन हो जाएंगे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर पोस्ट की है. इस तसवीर में वो ब्लैक शार्ट ड्रेस में नजर आ रही है. मिरर में देखकर वो मिरर सेल्फी ले रही है. उनके खुले बाल उन्हें काफी हसीन बना रहे है.