पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम के घर पहुंचे सरगुजा संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता.. संभाग से जारी निंदा और निष्कासन प्रस्ताव सौंपने पहुँचे

Update: 2021-07-27 10:28 GMT

रायपुर,27 जुलाई 2021। सरगुजा संभाग के सरगुजा बलरामपुर सूरजपुर और कोरिया ज़िले के कांग्रेस संगठन की ओर से पारित विधायक बृहस्पति सिंह के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव और निष्कासन के प्रस्ताव वाले पत्रों को सौंपने सरगुजा संभाग के वरिष्ठ कांग्रेसियों का दल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के घर पहुँचा है।


पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम को यह सारे प्रस्ताव और माँग पत्र सौंपे जाएँगे, इस दल में आधा सैकड़ा से ज़्यादा लोग हैं और वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताएं जो पदाधिकारी भी हैं वे शामिल है।
विधायक बृहस्पति सिंह ने रोड रेज की घटना को लेकर मंत्री सिंहदेव पर हत्या कराने की साज़िश रचने का आरोप लगाया था। विधायक बृहस्पति सिंह ने इस आरोप को लगाते हुए यह भी जोड़ा था कि सीएम बनने के लिए मंत्री सिंहदेव यह साज़िश रच रहे हैं। इस आरोप के बाद सरगुजा संभाग के कांग्रेसी बुरी तरह भड़क गए हैं।

Tags:    

Similar News