कोरबा में धान खरीदी की व्यवस्थाएं देख सीएस हुए खुश, कलेक्टर को कहा- “वेरी गुड”… व्यवस्थाओं पर जताया संतोष, सीएस से बोले किसान “कोई समस्या नहीं”

Update: 2020-01-11 11:05 GMT

कोरबा 11 जनवरी 2020 | मुख्य सचिव आर पी मंडल आज धान खरीदी पर कोरबा जिले की कलेक्टर को वेरी गुड बोल गए। अपने संक्षिप्त प्रवास पर आज सुबह कोरबा पहुंचे सीएस ने कोरबा के सोनपुरी धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने धान बेचने आये किसानों से भी बात की और पूछा – कोई समस्या है क्या? किसानों ने धान खरीदी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया किसान बोले टोकन के हिसाब से समय पर खरीदी हो रही है। व्यवस्था अच्छी है कोई समस्या नहीं है। चीफ सेकेट्री ने किसानों के इस संतुष्टि भरे जवाब पर व्यवस्थाओं के लिए पास खड़ी कलेक्टर किरण कौशल को वेरी गुड कहा और धान खरीदी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की प्रशंसा की।

इस दौरान खाद्य विभाग के सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह, पर्यटन सचिव पी. अंबलगन, मार्कफेड की एमडी शम्मी आबिदी सहित एसपी अपर कलेक्टर आदि अधिकारी भी मौजूद रहे। धान खरीदी के केंद्र पर अधिकारियों ने खरीदे गए धान के बोरों को रेंडमली निकालकर तौल कराया और वजन सही पाया। मार्कफेड की एमडी ने केंद्र पर धान खरीदी से सम्बंधित रिकार्डो, स्टॉक पंजी, उठाव आदि की जांच की। उन्होंने बारदानों के गठानों की भी गिनती कर सत्यापन किया। खाद्य सचिव ने खरीदी के लिए मिले खाली बारदानों को तौल कर उनका वजन भी चेक किया। अधिकारियों ने धान की बोरियों से भरी गाड़ी का भी केंद्र पर निरीक्षण किया। गाड़ी में जीपीएस सिस्टम को देखा और केंद्र संचालक को लोड गाड़ी का फ़ोटो खींचकर साफ्टवेयर पर अपलोड करने के बाद ही गाड़ी को कस्टम मिलिंग/संग्रहण केंद्र के लिए रवाना के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News