SBI ग्राहक ध्यान दें: आज रात से 3 दिन तक बाधित रहेंगी ये सेवाएं… ग्राहकों नहीं कर पाएंगे UPI ट्रांजैक्शन
नईदिल्ली 22 मई 2021. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. बैंक ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है और उन्हें अपनी जरूरत के मुताबिक बैंकिंग संबंधी कामों को पहले से निपटा लेने की अपील की है. बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ये जरूरी सूचना जारी कर कहा है कि बैंक की कुछ जरूरी सर्विस 21 मई, 22 मई और 23 मई को बंद रहेगी.
SBI ने बताया है कि मेनटेनेंस कार्यों के चलते बैंक की कुछ सर्विसेस 21 मई से 23 मई तक बाधित रहेंगी. SBI के मुताबिक ग्राहकों को बिना रुकावट बैंकिंग सेवाएं देने के मकसद से और सेवाओं में सुधार के लिए ये मेनटेनेंस वर्क किया जा रहा है. बैंक ने बताया कि 21 मई को रात 10:45 बजे से 22 मई की रात 1 बजकर 15 मिनट तक और फिर 23 मई 2021 को रात 02.40 बजे से लेकर सुबह 06.10 बजे तक बैंक सिस्टम में मेनटेनेंस का काम चलेगा. यानी इस दौरान अगर आप कोई ट्रांजैक्शन करना चाहेंगे तो नहीं हो सकेगा.
भारतीय स्टेट बैंक ने इससे संबंधित सूचना Important Notice के तहत ट्वीट कर जानकारी दी है. बैंक ने बताया कि 21 मई को 10:45 PM से 22 मई की रात 1 बजकर 15 मिनट तक व 23 मई 2021 को 02.40 AM से 06.10 AM के बीच बैंक मेंटीनेंस का काम करेगा. बैंक ने कहा है कि इस दौरान एसबीआई कस्टमर्स INB/YONO/YONO Lite/UPI सर्विसेज का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better banking experience.#SBI #StateBankOfIndia #ImportantNotice #InternetBanking #OnlineSBI pic.twitter.com/a3zwn5qprb
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 21, 2021