शनिवार राशिफल: आज इन राशि वालों के लिए बन रहा है सिद्धि योग, ये 4 राशिवाले पाएंगे बड़ी कामयाबी… जाने बाकियों का हाल

Update: 2021-08-06 13:30 GMT

Aaj Ka Rashifal 

रायपुर 7 अगस्त 2021. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आज आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवन साथी से कोई तनाव मिल सकता है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी।

वृष राशि
आज का दिन आप के व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपको लाभ अवश्य देगा। राजनीति क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। व्यस्तता के चलते आज आप अपने लव लाइफ में कुछ दूरियां बना सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका जीवनसाथी प्रसन्न होगा। आज आपको भी कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो भविष्य में वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योंकि जल्दी में काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियां हो सकती हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं उनके लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

सिंह राशि

आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, तो आपके लिए अच्छी साबित रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। आज आप खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही जगह करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। आज आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। आपकी कार्यशीलता के लिए समाज में सम्मानित किया जाएगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें। किसी कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने वाली है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके दिनचर्या में बदलाव आएगा। कुल मिलकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा और आपके मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपके कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको सहयोग मिलेगा। आज पुराना किया हुआ निवेश आपके काम आएगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को फायदा भी होगा। प्रोफेशल्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आज घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे ।परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

धनु राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर नए बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी दोस्त से आपकी मीठी नोक-झोक हो सकती हैं, लेकिन बाद में सब ठीक हो जायेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज कर ले, इससे आपको फायदा होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। जिससे आपके परिवार वालों को थोड़ा राहत महसूस होगी। आज आप बच्चों के साथ भी समय बीतेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव आयेगा। आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ बैठकर अपने दिल की बात शेयर करेंगे। आज आपकी अर्थिक स्थिति अच्छी होगी। साथ ही कहीं रूका हुआ पैसा वापस भी मिलेगा ।

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। लेकिन, धैर्य से काम करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आगर आप कला के क्षेत्र से जुडें है तो आज समाज में आपका मान सम्मान बढे़गा। जो छात्र कम्प्यूटर की पढ़ाई कर रहे हैं। आज उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। आज छोटी बहन के साथ कुछ बाते शेयर करेंगे, जिससें रिश्ते मजबूत बनेंगे। आज आपके घर का महौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि

आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरूआत करने की सोच रहे हैं तो उन्हें जल्द ही अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आज दोस्तों के साथ पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे दोस्तों में अंतर समझ पाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Tags:    

Similar News