शनिवार राशिफल: मिथुन, कर्क सहित आज इन पांच राशि के लोग रहेंगे भाग्यशाली… वहीँ इन तीन राशियों को सोच समझ कर करना होगा काम… जानिए अन्य राशियों का हाल

Update: 2021-09-24 13:03 GMT

रायपुर 25 सितम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 सितंबर को आश्विन मास की चतुर्थी है। इस दिन चतुर्थी श्राद्ध होता है। जानिए 25 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि
आज दिन का काफी समय आप परोपकार के कार्यो में व्यतीत करेंगे। आज आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, कहीं दूसरे आपकी इस मदद को लोग आपका स्वार्थ ना समझे, इसीलिए जितना सही हो उतनी ही मदद करें। आज आपको अपने किसी संबंधी से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। जल्दबाजी में या किसी के कहने में आकर कहीं पर भी कोई निवेश ना करें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। जमीन जायदाद संबंधित यदि कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।

वृष राशि
आज का दिन आपका अपनी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यदि कोई समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान किसी वरिष्ठ सदस्य के मदद से खोजने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी कंपटीशन में भाग लिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें जीत मिलेगी। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचना होगा, नहीं तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज सतर्क रहना होगा, क्योंकि साथी से बहसबाजी हो सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन आपका संतोष से भरा रहेगा। आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे यह सोचकर करेंगे कि यह पूरा अवश्य होगा और आपको उसका फल भी मिलेगा, इसीलिए आज आपको किसी के चक्कर में आकर किसी निर्णय पर नहीं पहुंचना है व अपने दिल और दिमाग दोनों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना होगा। परिवार के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है, इसमें आपका कुछ धन भी व्यय धर्म भी व्यय होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी आज सुलझेगा।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि किसी के कहने पर आप साझेदारी में व्यापार करेंगे, तो वह आपको लाभ दे सकता है। जीवनसाथी के साथ आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज खुद को साबित करने का मौका मिलेगा, जिसमें उनको कड़ी मेहनत व प्रदर्शन करना होगा। आज आप घर की जरूरत के सामान की कुछ खरीदारी करने जा सकते हैं। संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपको उनके भविष्य की चिंता कम होगी।

सिंह राशि

मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक में आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा। कानूनी उलझनों, वाहनों और तेज वस्तुओं से सावधान रहें। व्यवसाय क्षेत्र में मेहनत करते रहें तथा अपने काम को सुखद बनाने के लिए सभी प्रयास करें। आज प्रेम-संबंधों में अपने स्वतन्त्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। शत्रु बनता काम बिगाड़ सकते हैं अत: सावधान रहें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि

आज भाग-दौड़ हो सकती है। आपके कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की भी संभावनाएं हैं। कोई बेहद करीबी मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकता है। धन लाभ आसानी से नहीं हो पाएगा। नौकरी और अपनी स्थिति पर विचार करना होगा। आज का दिन लव लाइफ के लिए नार्मल रहेगा। जो लोग अपना व्यवसाय करते हैं या किसी तरह के व्यापार का काम करते हैं उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है।

तुला राशि

आज आपके जीवन में लगातार नए परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। आज का दिन बढ़िया प्रदर्शन और ख़ास कामों के लिए है। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी का मिज़ाज आज कुछ ख़राब है। आज आपके स्वभाव में अहम की भावना रहने से बाहरी व्यक्ति को दुखद अनुभूति ही होगी। आपको अपनी जिंदगी में भी नयेपन का एहसास होगा। जुए-सट्टे व लॉटरी से दूर रहें।

वृश्चिक राशि

आज आपके गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। आज आपको बिना किसी योजना के यात्रा करनी पड़ सकती है, यह आपकी आय के साधन में बढ़ोतरी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद चल रहे हैं तो वो भी अब समाप्त होने की कगार पर हैं। आज बिना किसी परेशानी के आप अपना दिन बिता पाएंगे। संयम और साहस का दामन थामे रखें। ख़ास तौर पर तब जब दूसरे आपका विरोध करें, जिसकी कामकाज के दौरान संभावना है।

धनु राशि

कारोबारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने में सफल होंगे। आज रिसर्च से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के अनुरूप बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। साहित्य और तकनीकी के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि की जो कन्याएं प्रतियोगी परीक्षा दी हैं उनको आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होगा।

मकर राशि

आज का दिन किसी व्यापार को शुरू करने के लिए उत्तम है। आप कोई अच्छी योजना बनाकर अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। मित्रों के सहयोग से बिजनेस में तरक्की होगी। नौकरी कर रहे लोगों की पदोन्नति होगी, जिससे आज उनका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए सारे काम आज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं हैं जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगी। आज आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आज फोन पर किसी दोस्त से काफी देर तक बात करेंगे। उनके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को आज लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि

आज बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से फायदा होगा। आज आप ज्यादातर समय अपने परिजनों के साथ बितायेंगे। साथ ही उनके साथ मिलकर कई मनोरंजक गतिविधियां करेंगे। बच्चे आज आपसे अपने मन-पसंद खिलौने की मांग करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अच्छे से होगा। आज लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। लवमेट्स के रिश्तों में चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

 

 

Tags:    

Similar News