कोरोना संकट के बीच कोयला कामगारों के लिए राहत भरी ख़बर… कोरोना का कहीं भी इलाज कराने पर अब कोल इंडिया करेगी खर्च वहन

Update: 2021-04-23 10:50 GMT

रायपुर 23 अप्रैल 2021. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कामगारों के लिए चिकित्सकीय सुविधा में और सहूलियत प्रदान करने का निश्चय किया है।इस सम्बंध में ईडी मेडिकल सेवाएँ कोलकाता द्वारा जारी अद्यतन आदेश के अनुसार अब कोरोना से संक्रमित कोलइंडिया लिमिटेड के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके आश्रितों को बेड ना मिलने की स्थिति जैसे किसी भी आपात स्थिति में किसी भी हॉस्पिटल या नर्सिंग होम में प्राप्त किए चिकित्सा की प्रतिपूर्ति प्रदाय की जाएगी। यह प्रतिपूर्ति सीजीएचएस दर पर की जाती है। यह सुविधा सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके पतिध्पत्नी को भी मिलेगी।

यह सुविधापूर्व अवधि से दी गई है। इसके तहत मार्च 2020 से इसप्रकार के संक्रमण में कराए गए गए चिकित्सा खर्च की भी प्रतिपूर्ति की जाएगी।

Tags:    

Similar News