उत्तर प्रदेश 8 जुलाई 2021 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने UP Police Recruitment 2021 के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है । इस नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2021 है।
यह भर्ती अभियान पुलिस विभाग में एसआई और एएसआई के 1339 पदों को भरने के लिए किया जा रहा है। इससे पहले, पंजीकरण प्रक्रिया 1 मई, 2021 से शुरू होने वाली थी, जो किसी कारण से विलंबित हो गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सब इंस्पेक्टर (गोपनीय) के 327 पद रिक्त हैं, सहायक पुलिस उप निरीक्षक (लेखा) के 644 पद और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस (क्लर्क) के 358 पदों पर भर्ती की जाएगी।
उम्मीदवार जिन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट होना चाहिए और साथ ही उम्मीदार को टाइपिंग और शॉर्टहैंड का ज्ञान होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता और आवेदन आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा और कंप्यूटर टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2021 है।