राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन 11 मार्च को, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं साधु-संतो के सानिध्य में होगा समापन….

Update: 2021-03-10 12:52 GMT

राजिम 27 फरवरी 2021। 11 मार्च तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला-2021 का समापन 11 मार्च गुरूवार को शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व ताम्रध्वज साहू करेंगे। विशेष आतिथि के रूप में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन एवं परिवहन मंत्री मोहमद अकबर, वाणिज्यकर मंत्री ) कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, महिला एवं बालविकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, राजस्व एवं आपदा मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरूरूद्र कुमार, उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायपुर सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव चिन्तामणि महाराज, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, बिन्द्रनवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, सिहावा विधायक लक्ष्मी धु्रव, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर की मौजूदगी रहेगी। इस अवसर पर गरियाबंद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति नीरज ठाकुर, फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, अभनपुर जनपद अध्यक्ष देवनंदनी साहू, मगरलोड जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, नगर पंचायत राजिम अध्यक्ष रेखा राजू सोनकर, गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा। मौके पर राजीवलोचन ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष महंत रामसंुदरदास जी, सिरकट्टी आश्रम के महंत गोवर्धनशरण जी महाराज, संत उमेशानंद गिरी जी महाराज नवागांव, संत रविकर साहेब जी अध्यक्ष सद्गुरू कबीर विश्व शांति मिशन, ब्रम्हाकुमारी पुष्पा बहन जी नवापारा, ब्रम्हाकुमारी हेमा बहन जी राजिम आदि विशिष्ट साधु-सन्तों के पावन सानिध्य प्राप्त होगा।

Tags:    

Similar News