बारिश अलर्ट : फिर छत्तीसगढ़ में जारी हुई जोरदार बारिश की चेतावनी….कई इलाकों में होगी झमाझम बारिश…. देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट….लेकिन होली के पहले छंट जायेंगे बादल

Update: 2020-03-05 13:28 GMT

रायपुर 5 मार्च 2020। एक बार फिर बारिश छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने मध्यभारत में बारिश की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ और राजस्थान में अच्छी बारिश के आसार, गुजरात में छिटपुट बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी बारिश के आसार तो हैं, लेकिन बारिश के ये बादल होली के पहले छंट जायेंगे। ना सिर्फ छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश बल्कि देश की राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, गाज़ियाबाद के साथ-साथ रेवाड़ी, झज्जर, पलवल, मथुरा और आगरा में भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना जतायी गयी है।

Tags:    

Similar News