क्वींस क्लब गोलीकांड : कार को लात मारने वाली महिला कांग्रेस नेता गिरफ्तार…..फेसबुक पर कई बड़े नेताओं के साथ डाल रखी है तस्वीरें… शराब वाली पार्टी में थी शामिल

Update: 2020-10-01 11:26 GMT

रायपुर 1 अक्टूबर 2020। क्वींस क्लब गोलीकांड पर चौतरफा एक्शन चल रहा है। हाउसिंग बोर्ड ने एक तरफ जहां लीज छिनने की तैयारी कर ली है, तो वहीं कलेक्टर ने क्लब का लाइसेंस रद्द करने का नोटिस थमा दिया है। इन सबके बीच लॉकडाउन में जाम छलकाने और पार्टी में ठुमके लगाने वाले रईसजादों पर भी गाज गिर रही है। अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

गुरुवार को कांग्रेस नेता अभिजीत कौर निरंकारी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभिजीत पर आरोप है कि लॉकडाउन में पार्टी के दौरान पार्टी में शराब के नशे में इसी ने विवाद की शुरुआत की थी। जिस आफताब नाम के युवक ने गोली चलने की FIR दर्ज करायी थी, उसने भी अभिजीत कौर पर ही आरोप लगाया था कि उसने ही युवकों के कार पर लात मारी थी, जिसके बाद विवाद की शुरुआत हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया था, जिसमें से अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बाकियों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

Tags:    

Similar News