पंजाबः नगर कीर्तन के लिए जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में ब्लॉस्ट, 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Update: 2020-02-08 12:45 GMT

पंजाब 8 फरवरी 2020 बााबा दीप सिंंह जी के जन्म दिवस को समर्पित नगर कीर्तन के दौरान शनिवार को अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घायलों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। नगर कीर्तन में धमाके के कारण अफरा-तफरी मच गई। जब धमाका हुआ तब नगर कीर्तन गांव पहुविंड से गुरुद्वारा टाहला साहिब लिए रवाना हुआ ही था। धमाका कैसे हुआ, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतकों में 12 वर्षीय गुरप्रीत सिंह व 17 वर्षीय मनप्रीत सिंह शामिल हैं।

एसएसपी धुव्र दाहिया ने पहले 15 लोगों के मरने की आशंका जताई थी, लेकिन अब तक दो लोगों के ही मरने की पुष्टि उन्होंने की हैैै। कई घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल को पुलिस ने चारों ओर से घेर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के बारे में कोई जानकारी दी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि नगर कीर्तन के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली में पटाखे लेकर जा जाया जा रहा था. इस बीच अचानक आग लग गई और धमाका हो गया.

Similar News