घर में कैद हैं निक- प्रियंका, इंस्टाग्राम पर फैंस को दिया ये खास संदेश…

Update: 2020-03-21 11:34 GMT

मुंबई 21 मार्च 2020. ऐसे में सेलेब्स न सिर्फ अपना ख्याल रख रहे हैं बल्कि अपने फैंस से भी यही बात कह रहे हैं कि घर में रहें और सुरक्षित रहे। इस बीच प्रियंका चोपड़ा भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रख रही हैं और हर दिन सोशल मीडिया पर फैंस को संबोधित कर रही हैं। ऐसे में अब प्रियंका का पति निक जोनास के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल पिछले नौ-दस दिनों से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास क्वॉरनटाइन में हैं। ऐसे में करीबन हर दिन दोनों अपने फैंस को सुरक्षित रहने का मैसेज दे रहे हैं। इस वीडियो को निक ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वहीं वीडियो के कैप्शन में निक ने प्रियंका को टैग करते हुए लिखा- आप सभी को प्यार।

वीडियो में निक कहते हैं,’ ये हम सभी के लिए मुश्किल वक्त है, लेकिन उम्मीद करता हूं कि हम सबी ठीक होंगे, आप सब सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखे।’ वहीं इसके बाद वीडियो में प्रियंका कहती हैं, ‘हम सबको एक दूसरा का ख्याल रखना है, उम्मीद करती हूं कि आप सब ठीक होंगे। सभी को ढेर सारा प्यार।’

Tags:    

Similar News