जवानी में गलत काम करते पकड़ी गयी थी प्रियंका चोपड़ा……मासी ने पकड़ लिया था रंगे हाथों…बंद कमरे में ये …..

Update: 2021-02-10 05:37 GMT

नयी दिल्ली 10 फरवरी 2021। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एक किताब की वजह से बेहद चर्चा में हैं। अनफिनिश्ड नाम से लिखी उनकी इस किताब में प्रियंका ने अपने गुजरे पल की कहानी बतायी है। प्रियंका ने अपनी इसी तरह की जवानी के दिनों का किस्सा बयां किया है। प्रियंका ने किताब में लिखा है कि किस तरह वो अपने ब्वायफ्रेंड के साथ कमरे में अकले बंद थी, तभी अचानक से उनकी मासी घर आ गयी।

प्रियंका ने बताया कि जब वे पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गई थीं और एक दिन उनकी अंटी ने घर पर उन्हें बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इस दौरान उन्होंने अंटी से छुपाने के लिए बॉयफ्रेंड को अलमारी में बंद भी किया था। तब पकड़े जाने के बाद उनकी अंटी ने प्रियंका की मां से इसकी शिकायत भी कर दी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने बुक में इस किस्से के बारे में बताया कि कुछ सालों के लिए वे अमेरिका में अपने रिलेटिव के साथ रहती थीं और स्कूल जाया करती थीं। तब उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था। प्रियंका ने बुक में इस लड़के का नाम ‘बॉब’ बताया है। उन्होंने बुक में बताया कि कैसे उनकी अंटी ने एक बार उन्हें घर में बॉयफ्रेंड बॉब के साथ पकड़ लिया था।

प्रियंका ने बुक में बताया कि जब वे 10वीं कक्षा में थीं और उस समय वे अमेरिका में अपनी किरण आंटी के साथ इंडियानापोलिस में रह रही थीं। तब स्कूल में उनकी मुलाकात ‘बॉब’ से हुई थी। अपने फनी अंदाज और रोमांटिक जेस्चर की वजह से बॉब ने प्रियंका का दिल जीत लिया था। प्रियंका ने बताया कि बॉब ने उन्हें अपनी एक चेन भी गिफ्ट की थी। दोनों स्कूल में एक-दूसरे का हाथ थामे घूमा करते थे। प्रिंयका बॉब के प्यार में पड़ गई थीं और उससे शादी भी करना चाहती थीं।

प्रियंका ने लिखा, “एक दिन बॉब और मैं काउच पर बैठे एक-दूसरे का हाथ थामे टीवी देख रहे थे। तब मैंने खिड़की से अपनी आंटी को घर की तरफ आते देखा और मैं बहुत डर गई थी। उस वक्त दोपहर के 2 बज रहे थे और वह उनके घर लौटने का समय भी नहीं था। तब बॉब को घर से बाहर भेजने का कोई रास्ता ना मिलने पर मैंने उसे अपने कमरे की अलमारी में बंद कर दिया था। इसके बाद मैंने उससे कहा था कि अलमारी से बाहर मत निकलना, जब तक मैं आंटी को बाहर ना भेज दूं।”

प्रियंका ने लिखा, “किरण मासी घर में घुसीं और सभी रूम चेक करने लगीं। मैं अपने बेड पर बैठी थी और मेरे हाथ में बायॉलजी की बुक थी। मैं ऐसा दिखा रही थी कि मैं पढ़ाई कर रही हूं। मासी मेरे रूम के दरवाजे पर आईं और कहा इसे खोलो। मैंने पूछा- किसे खोलूं? आंटी ने कहा- अपनी अलमारी खोलो। मैं डर से कांप रही थी, क्योंकि इससे पहले मैंने अपनी मासी को इतने गुस्से में कभी नहीं देखा था। मैंने जैसे ही अलमारी का दरवाजा खोला और सब कुछ गड़बड़ हो गया, क्योंकि उसमें बॉब था।”

प्रियंका ने इसके आगे की कहानी के बारे में भी बताया। उन्होंने लिखा, “मासी ने मेरी मां को फोन किया और कहा मुझे यकीन नहीं होता कि वह मेरे मुंह पर झूठ बोल रही थी। उसकी अलमारी में एक लड़का था।” इसके बाद प्रियंका इंडिया वापस लौट आईं थीं और उन्होंने मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने इसे जीता और मिस वर्ल्ड भी बनीं। इसके बाद वे तुरंत लाइमलाइट में आ गई थीं। यहीं से फिल्मों में उनके एक सफल करियर की शुरूआत हुई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Tags:    

Similar News