Congress MLA Phool Singh Rathiya Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया का जीवन परिचय...

MLA Phool Singh Rathiya Biography: फूल सिंह राठिया कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के सिटिंग विधायक ननकी राम कंवर को 22859 वोटो से चुनाव हराया। पिछला चुनाव राठिया ने जोगी कांग्रेस से लड़ा था।

Update: 2023-11-08 13:06 GMT

Phool Singh Rathiya

Congress MLA Phool Singh Rathiya Biography in Hindi: कांग्रेस की टिकट पर कोरबा जिले की रामपुर विधानसभा से फूल सिंह राठिया विधायक निर्वाचित हुए हैं । उन्होंने भाजपा के सिटिंग विधायक व प्रत्याशी ननकी राम कंवर को 22859 वोटों से चुनाव हराया है। वह पहले जोगी कांग्रेस में थे और पिछला चुनाव उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। जिसमें वे दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी ननकी राम कंवर ने चुनाव जीता था।

56 वर्षीय फूल सिंह राठिया के पिता का नाम स्वर्गीय हरीराम राठिया है। वे केरवाद्वारी पोस्ट सेंद्रीपाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उनका मोबाइल नंबर 9340276588 है। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंदरीपाली से संभागीय पूर्व माध्यमिक शाला परीक्षा कक्षा आठवीं सन् 1997 में उत्तीर्ण की है। उनका पेशा कृषि है। बीरो बाई राठिया से उनका विवाह हुआ है। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है।

फूल सिंह राठिया ने अपना पिछला चुनाव अजीत जोगी की छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से लड़ा था। वे दूसरे नंबर पर रहे थे। चुनाव भाजपा के ननकीराम कंवर ने जीता था। उन्हें 65048 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे फूलसिंह राठिया को 46873 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी रहें पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर तीसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें 44261 वोट मिले थे। जिताऊ कैंडिडेट देखते हुए उन्हें कांग्रेस में शामिल कर टिकट दिया गया जिसमें वो खरे उतरे।

रामपुर विधानसभा में कुल 175485 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को 93647 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी ननकीराम कंवर को 70788 वोट मिले। तीसरा स्थान बसपा के जगतराम राठिया को मिला। उन्हें 2591 वोट मिले। नोटा को 2497 वोट मिले। यहां कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

फूलसिंह राठिया जिताऊ प्रत्याशी थे। पिछले चुनाव में जोगी कांग्रेस से लड़कर वे दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में कांग्रेस ने उन्हे अपनी पार्टी से टिकट दिया और उन्हें जीत मिली। रामपुर विधानसभा क्षेत्र कंवर परिवार का गढ़ था। यहां से भाजपा के ननकी राम कंवर छह बार विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस भी यहां कंवर समुदाय से ही टिकट देती थी। फूल सिंह की जीत के साथ यहां कंवर परिवारों का राजनीतिक वर्चस्व से समाप्त हो गया है।

जनता यहां कंवर परिवार से बाहर का प्रत्याशी विधायक के रूप में देखना चाहती थी। ननकी राम कंवर 80 वर्ष के हो चुके हैं। उनके बुढ़ापे को देखते हुए मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। यहां टीएस सिंहदेव कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग अधिक हैं। कांग्रेस का जन घोषणा पत्र उनको लुभा गया।

Full View

Tags:    

Similar News