Congress MLA Ambika Markam Sihawa Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम का जीवन परिचय...
Ambika Markam Biography:– अंबिका मरकाम सिहावा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने भाजपा के श्रवण मरकाम को 13166 मतों से चुनाव हराया है। अंबिका मरकाम 2008 में भी विधायक निर्वाचित हुई थी। 2013 में उन्हें श्रवण मरकाम ने चुनाव हरा दिया था। 2018 में उनकी टिकट काट दी गई थी। वे वे प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, आदिवासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी रहीं। अध्यक्ष जिला कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक धमतरी भी रहीं।
Congress MLA Ambika Markam Sihawa Biography in Hindi: कांग्रेस की टिकट पर धमतरी जिले की सिहावा विधानसभा से 60 वर्षीय अंबिका मरकाम विधायक निर्वाचित हुईं हैं। सिहावा विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट है। यहां से 2018 में कांग्रेस पार्टी की ही डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव विधायक बनी थी। वे 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पिंकी शाह को 45436 वोटो से हराकर चुनाव जीती थी। अपने सिटिंग एमएलए का टिकट काटकर अंबिका मरकाम को टिकट दी है। अंबिका कांग्रेस की टिकट पर सिहावा विधानसभा से पहले भी 2 बार चुनाव लड़ चुकी हैं। जिसमें वे एक बार जीती और एक बार हारी हैं। अपने तीसरे चुनाव में जीत कर वे दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुई है। वर्तमान में वह कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष है।
अंबिका मरकाम का जन्म रायपुर में 30 अक्टूबर सन 1958 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. दयाराम ध्रुव है। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से वर्ष 1987 में एमए इतिहास से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की शिक्षा अर्जित की है। उनका विवाह 10 मई 1976 को विश्वनाथ सिंह मरकाम के साथ हुआ था। उनके पति सेवानिवृत शासकीय अधिकारी हैं। उनके एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। अंबिका मरकाम को कृषि के अलावा पूर्व विधायक के रूप में पेंशन प्राप्त होती है। जबकि उनके पति को शासकीय सेवा से रिटायर होने के चलते पेंशन मिलती है। इसके अलावा वे कृषि से भी आय कमाते है। अंबिका मरकाम का वर्तमान पता मकान नंबर 189 ग्राम गट्टासिल्ली, पोस्ट गट्टासिल्ली, तहसील बेलरगांव जिला धमतरी है। उनका मोबाइल नंबर 9424236897 है।
सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–
अंबिका मरकाम 1992 में महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर रहे 1994 में अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी बनी। एक बार जनपद सदस्य भी रही। 2000 से 2003 तक अध्यक्ष जिला कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक धमतरी रही। 2003 में प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बनी। 2008 में पहली बार भाजपा की प्रत्याशी रही पिंकी शाह को चुनाव हरा कर विधानसभा हेतु निर्वाचित हुई। विधायक रहने के दौरान वे महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पटल पर रखे गए पत्रों का परीक्षण करने संबंधी समिति की सदस्य रहीं।
2013 के विधानसभा चुनाव में अंबिका मरकाम दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरी थी, पर उन्हे भाजपा के श्रवण मरकाम ने चुनाव हरा दिया था। 2018 के चुनाव में अंबिका मरकाम की जगह डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव को टिकट दी गई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पिंकी शाह को 45436 वोट से चुनाव हराया और विधायक निर्वाचित हुई थी। पर 45 हजार से अधिक वोटों से चुनाव जीतने के बाद भी लक्ष्मी ध्रुव की टिकट काट दी गई। लक्ष्मी ध्रुव को पांच साल पहले आदिवासी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष है।
सिहावा विधानसभा में कुल 193317 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की प्रत्याशी अंबिका मरकाम क को 84891 वोट मिले। भाजपा के श्रवण मरकाम को 71725 वोट मिले। कांग्रेस के अंबिका मरकाम ने 13166 वोट से चुनाव जीता। अमर राज पार्टी के जीवराखन मरई को 4992 वोट मिले। नोटा को 3574 वोट मिले। यहां कुल 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।
कांग्रेस की अंबिका मरकाम ने लोगों को कर्जमाफी, धान खरीदी, आत्मानंद जैसे अपने चुनावी वादों को जनता तक सही तरीके से पहुंचाने में सफल रहीं। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी के महिला होने के साथ ही सरल और मिलनसार व्यवहार ने भी जनता को कांग्रेस के पक्ष में किया। साथ ही लक्ष्मी ध्रुव का टिकट कटने से एंटी इनकंबेंसी दूर हुई और आदिवासी समाज का साथ मिला।